{"_id":"6a78795cec367b1a59051961","slug":"mp-news-10-hours-of-electricity-for-agriculture-from-the-next-season-cm-says-funds-for-ladli-behna-yojana-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MP News: रबी सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली, सीएम बोले-लाडली बहनाओं को राशि जल्द मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MP News: रबी सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली, सीएम बोले-लाडली बहनाओं को राशि जल्द मिलेगी
Sun, 09 Aug 2026 06:42 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल

Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगले सीजन यानी रबी से किसानों को खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना की राशि भी जल्द महिलाओं के खातों में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती की आय बढ़ाने के साथ किसानों के लिए सहायक आय के स्रोत तैयार करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अगले सीजन से किसानों को खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री रविवार को राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के तहत 16 विभागों के समन्वय से किसानों के लिए अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट
सांची ब्रांड का दूध उत्पादन बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांची ब्रांड के आधार पर दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को जोड़कर किसान परिवारों की आय बढ़ाना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया गया है। गेहूं उत्पादक किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं एमएसपी पर खरीदा गया है। सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना और किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: बारिश में बुलेट पर निकले सीएम, बच्चों से बोले- भीग जाओगे; बच्चे बोले-बारिश पसंद है
कवच योजना से दोबारा ऋण का रास्ता खुला
मुख्यमंत्री ने कहा कि कवच योजना से किसानों को दोबारा बैंक और फसल ऋण लेने में मदद मिलेगी। इससे उनकी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने की राह आसान होगी। उन्होंने अधिकारियों से किसान कल्याण की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 80 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें करीब 10 हजार शिक्षक पद भी शामिल हैं। पुलिस भर्ती बड़े स्तर पर की गई है और सभी जिलों में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: दतिया भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर 2028 का दांव, तिवारी-पिरोनिया के नाम पर मंथन
लाडली बहनों की राशि जल्द आएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि जल्द ही महिलाओं के खातों में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनविश्वास अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को हर शुक्रवार जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बैठकें नहीं होंगी। अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हलधर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेने और गरीब-वंचित परिवारों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करने की अपील की।