{"_id":"6a783116ab833ab15c0f677c","slug":"bhopal-police-launch-secret-citizen-strategy-to-combat-crime-direct-reporting-to-commissioner-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट
Sun, 09 Aug 2026 01:19 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:19 PM IST
सार
भोपाल पुलिस अपराध और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए 'माइक्रो बीट नागरिक प्रभारी' व्यवस्था शुरू करने जा रही है। चयनित नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देंगे और पुलिसकर्मियों की लापरवाही की रिपोर्ट सीधे शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
भोपाल कमिश्वर संजय कुमार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल की बड़ी और प्रतिष्ठित कॉलोनियों के साथ सामान्य बस्तियों में अपराध, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए भोपाल पुलिस ने एक बेहद कारगर रणनीति तैयार की है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार की पहल पर शहर की 'माइक्रो बीट व्यवस्था' को और अधिक मजबूत बनाते हुए स्थानीय जागरूक और निष्ठावान नागरिकों को गोपनीय रूप से 'माइक्रो बीट नागरिक प्रभारी' नियुक्त किया जा रहा है। नई व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इन 'सीक्रेट नागरिकों' की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ये गुप्त प्रभारी न केवल अपने इलाकों में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे, बल्कि यदि जमीनी स्तर पर तैनात बीट प्रभारी या कोई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है, तो उसकी सीधी शिकायत भी पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा सकेंगे।
अपराध होने से पहले ही अलर्ट होगी पुलिस
आमतौर पर स्थानीय निवासियों को अपने आसपास की हर गतिविधि की सबसे पहले भनक लगती है। इस अभिनव पहल के शुरू होने से पुलिस को किसी वारदात के घटित होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय, भावी खतरों और संदिग्ध हरकतों की सटीक जानकारी पहले ही मिल जाएगी। इससे अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकेंगे।
सीक्रेट प्रभारियों की मुख्य जिम्मेदारियां
सीक्रेट प्रभारियों की जिम्मेदारियां क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही, अवैध नशाखोरी और अपराधियों की सक्रियता पर सतर्कता से नजर रखना है। ऐसे स्थानीय विवादों की भी अग्रिम सूचना देना है, जिनसे भविष्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो। यदि सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिसकर्मी या बीट प्रभारी कार्रवाई करने में आनाकानी करते हैं, तो इसकी रिपोर्ट सीधे शीर्ष अधिकारियों को भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर
चयन प्रक्रिया और सख्त समीक्षा
भोपाल पुलिस प्रत्येक माइक्रो बीट स्तर पर बेदाग छवि, सामाजिक दायित्व और निष्ठा वाले सम्मानित नागरिकों का एक गोपनीय पैनल तैयार कर रही है। इस पूरी व्यवस्था की कमान खुद पुलिस कमिश्नर के हाथों में होगी। नागरिकों द्वारा दी गई सूचनाओं, उन पर की गई त्वरित पुलिस कार्रवाई और प्राप्त शिकायतों की हर महीने उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।
इनका कहना है
माइक्रो बीट पुलिसिंग तंत्र की सबसे छोटी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक बीट से समय पर और सटीक खुफिया जानकारी मिलती रहे, तो अपराधों को पनपने से पहले ही पूरी तरह कुचला जा सकता है। इसी उद्देश्य से आम नागरिकों को इस गोपनीय व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।