फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार नई उड़ानों से बदली एमपी की एयर कनेक्टिविटी, पटना-कोलकाता अब सीधे जुड़े, CM बोले- जल्द शारजाह भी जुड़ेगा

Sun, 09 Aug 2026 06:40 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 09 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की चार नई सीधी उड़ानों को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
MP's air connectivity transformed by four new flights; Patna and Kolkata now directly connected; CM says Sharj
सीएम और केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नए हवाई सेवा का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश की एयर कनेक्टिविटी को रविवार को बड़ा विस्तार मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की चार नई सीधी उड़ानों को हरी झंडी दिखाई। इन सेवाओं के शुरू होने से राजधानी भोपाल के साथ विंध्य और महाकौशल क्षेत्र का देश के प्रमुख शहरों से सीधा हवाई संपर्क मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान किए।


ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर 2028 का दांव, तिवारी-पिरोनिया के नाम पर मंथन

 
MP's air connectivity transformed by four new flights; Patna and Kolkata now directly connected; CM says Sharj
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
भोपाल-पटना और विंध्य-कोलकाता कनेक्शन सबसे अहम
नई उड़ानों में भोपाल-पटना सेवा से मध्यप्रदेश सीधे बिहार की राजधानी से जुड़ गया है। वहीं रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता उड़ान शुरू होने से विंध्य और महाकौशल क्षेत्र का पूर्वी भारत से सीधा संपर्क बनेगा। भोपाल-रीवा उड़ान से राजधानी और विंध्य के बीच आवागमन भी आसान होगा। इन सेवाओं से यात्रियों को दूसरे शहरों के रास्ते जाने की जरूरत कम होगी और यात्रा के समय में भी बचत होगी। सरकार को उम्मीद है कि बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें-  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: बारिश में बुलेट पर निकले सीएम, बच्चों से बोले- भीग जाओगे; बच्चे बोले-बारिश पसंद है

सीएम बोले- तीन साल में तीन एयरपोर्ट मिले
मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश में भी विमानन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश को तीन नए एयरपोर्ट मिले हैं और अब पांच नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइंस को वित्तीय सहायता दे रही है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर से अबूधाबी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो चुकी है, जबकि दो महीने बाद भोपाल से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली या मुंबई जाकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने की जरूरत कम होगी।

एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवा का भी विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू की गई है। जहां हवाई पट्टी उपलब्ध है, वहां विमान और अन्य स्थानों से हेलीकॉप्टर के जरिए मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा का भी विस्तार हो रहा है और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। 

ये भी पढ़ें- MP News: मेडिकल फैकल्टी इंटरव्यू में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय मंत्री बोले- एमपी की एविएशन पॉलिसी देश में बेहतर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मध्यप्रदेश की नई एविएशन पॉलिसी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उड़ान योजना के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले वर्षों में करीब 90 एयरपोर्ट बनाए गए हैं और विमानों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। आने वाले समय में करीब 1700 नए विमान भारतीय बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। अगले दस वर्षों में उड़ान योजना का और विस्तार किया जाएगा। नायडू ने कहा कि मध्यप्रदेश की एविएशन पॉलिसी प्रभावी है और इससे राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए एयरपोर्ट बनने से संबंधित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आता है।

राजेंद्र शुक्ल बोले- विंध्य का सपना हुआ साकार
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नई उड़ानों को विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि विंध्य में कोयला, बिजली और धार्मिक पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन बेहतर हवाई संपर्क की कमी विकास में बाधा थी। नई एविएशन पॉलिसी से यह कमी दूर होने की दिशा में काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि आज एयर कनेक्टिविटी लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। नई उड़ानों से व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल घोषणा पत्र के साथ ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन, 14 देशों ने मिलकर तय की विरासत और कलाकारों की नई राह

हर राउंड ट्रिप पर 10 लाख तक की वीजीएफ
नई चारों उड़ानों का संचालन अलायन्स एयर करेगी। राज्य सरकार मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत इन सेवाओं को वित्तीय सहायता दे रही है। प्रत्येक राउंड ट्रिप पर एयरलाइन को अधिकतम 10 लाख रुपए तक वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शहरों को देश के प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ना और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed