बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The continuous rainfall in NCR, including Alwar, has made the weather wonderful

बारिश से बदली अलवर की तस्वीर: अरावली की वादियां बनीं हिल स्टेशन; झरनों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 10:27 PM IST
The continuous rainfall in NCR, including Alwar, has made the weather wonderful

अलवर सहित एनसीआर और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के चलते तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अरावली की पहाड़ियों में बारिश के बाद प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। पहाड़ों से झरने बहने लगे हैं और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

अलवर शहर अरावली की पहाड़ियों की गोद में बसा है। बारिश के दौरान चारों ओर फैली अरावली की पहाड़ियां हरी-भरी और खूबसूरत हो जाती हैं। बीती रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद जहां शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं अरावली की वादियों में झरने बहने लगे हैं। इससे प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

रविवार सुबह शहर के कृष्ण कुंड, जम्मूसाना, गर्वाजी सहित आसपास के प्रमुख वॉटरफॉल और पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। बारिश के बाद पहाड़ों से गिरते झरनों और हरियाली के बीच लोगों ने मौसम का जमकर आनंद लिया। युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी पर्यटन स्थलों पर पहुंचे।

पर्यटकों का कहना है कि बारिश के बाद अलवर की अरावली पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए अलवर घूमने का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।

स्थानीय लोगों और बुजुर्गों ने पर्यटन स्थलों के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं की जरूरत बताई। उनका कहना है कि अलवर के कई पर्यटन स्थल ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।लोगों ने पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने और जरूरी विकास कार्य कराने की भी मांग की है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक

हालांकि, बारिश के कारण अलवर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। बाजार और चौराहों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में घरों में भी पानी भरने की सूचना है। एक ओर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं, तो दूसरी ओर अरावली की वादियों में बारिश ने पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य को नई रौनक दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

CG News: बिलासपुर में आदिवासी संस्कृति का दिखा रंग, विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली

मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में उठी तोशाम में विकास को और गति देने की मांग, बार एसोसिएशन, सरपंचों, व्यापारियों ने की कई मुद्दों पर चर्चा

09 Aug 2026

VIDEO: लैब में बनेंगे हाइब्रिड भ्रूण, विरासत में नहीं मिलेंगी बीमारियां

09 Aug 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत

09 Aug 2026

Sant Ravidas Jayanti: 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का समापन, अनुराग बोले- हर कोने तक पहुंचाएंगे संत रविदास के विचार

विज्ञापन

VIDEO: जमीन के विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमला, सात घायल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में फर्जी काॅल सेंटर पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड की नाैकरी के नाम पर हो रही थी ठगी; दो युवती समेत चार पकड़े

09 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: एटा में रोडवेज बस और सवारियों से भरे ऑटो की भिड़ंत, मची चीखपुकार; दो की माैत और पांच घायल

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा के कलुआराम मंडी में फुटकर बिक्री पर नहीं लगी रोक, ताक पर रखे नियम

09 Aug 2026

VIDEO: पेट में पहुंच रही प्लास्टिक, महिलाओं में बढ़ रहा बांझपन; घर से आज ही बाहर करें ये चीजें

09 Aug 2026

मॉक ड्रिल : एसएन मेट्रो स्टेशन में घुसे आतंकी, एक को मार गिराया

09 Aug 2026

VIDEO: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया

09 Aug 2026

VIDEO: आगरा में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी, केवल एक दिन का बचा स्टॉक

09 Aug 2026

VIDEO: माैत के बाद जिंदा हुईं शीला देवी, नाै दिन तक क्या-क्या हुआ; फिर दोबारा से हार गईं जिंदगी

09 Aug 2026

गोहाना: मोहनलाल बडौली का गोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन

09 Aug 2026

बागपत: भाजपा नेता के बेटे ने पत्नी से विवाद होने पर की आत्महत्या

09 Aug 2026

Nahan News: ब्रह्माकुमारीज ने नाहन में लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, नन्हीं बालिका के नृत्य ने बांधा समां

09 Aug 2026

भिवानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की जीत पर खुशी मनाई गई

09 Aug 2026

Independence Day: 15 अगस्त के लिए तिरंगों से सजे शिमला के बाजार, झंडे और तिरंगे वाली चूड़ियों की बढ़ी मांग

09 Aug 2026

अमृतसर: दरबार साहिब में नतमस्तक हुए तरनजीत सिंह संधू, युवाओं को इतिहास से जुड़ने का दिया संदेश

09 Aug 2026

अमृतसर: नई फिल्म की सफलता के लिए दरबार साहिब पहुंचे गायक गुलाब सिद्धू और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन, हुए नतमस्तक

09 Aug 2026

हांसी: यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी जगदीश जांगड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, सीएम सैनी को लेकर दिया बड़ा बयान, डॉ. अर्चना गुप्ता पर भी किया जुबानी हमला

09 Aug 2026

VIDEO: श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाने के लिए नागेश्वरनाथ में बिछाई मैट

09 Aug 2026

VIDEO: ‘बदलाव जरूरी है’ अभियान के तहत सीपीआई की पदयात्रा, बहराइच में कई स्थानों पर होंगी जनसभाएं

09 Aug 2026

बाघ की दहशत: खेतों में जाना छोड़ रहे ग्रामीण, भैंस का किया शिकार; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

09 Aug 2026

Muzaffarnagar: युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा

09 Aug 2026

नोएडा में जन्मदिन पर विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफों से मंत्री का दिल जीता

09 Aug 2026

बेरी: नशा मुक्ति कांवड़ यात्रा पहुंची बेरी, भारत निर्माण युवा दल के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

VIDEO: शटडाउन के बाद भी हाईटेंशन लाइन में आया करंट, गंभीर रूप से झुलसा युवक

09 Aug 2026

VIDEO: बारिश भी नहीं डिगा सकी निशानेबाजों का हौसला, अनजान दूरी के लक्ष्य पर साधा अचूक निशाना

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed