अलवर नहीं आ सके शिवभक्त: हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत; 14 घायल
हरिद्वार से खैरथल-तिजारा लौट रहे कांवड़ियों की पिकअप को गाजियाबाद में स्क्रैप से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हुए। मृतक परिवारों के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से खैरथल-तिजारा लौट रहे कांवड़ियों से भरी पिकअप को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्क्रैप से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। सभी श्रद्धालु खैरथल-तिजारा के शाहबाद गांव के निवासी थे और पिकअप के ऊपर बने चैंबर में सो रहे थे।
हादसे में रमेश मेघवाल (23), रतन वाल्मीकि (22) और सरजीत (40) की मौत हो गई। तीनों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रमेश मेघवाल पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। उनकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। हादसे में उनकी गर्भवती पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। रमेश परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है
रतन वाल्मीकि बेहद गरीब परिवार से थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। सरजीत पेशे से चालक थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश फौजी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक ने वाहन को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही शाहबाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर दीं।