फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Infighting Erupts in Bundi Ahead of Civic Polls

Bundi: निकाय चुनाव से पहले बूंदी कांग्रेस में घमासान, बैठक में ममता शर्मा और सत्येश शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक

Thu, 30 Jul 2026 05:12 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

बूंदी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक के दौरान ममता शर्मा और सत्येश शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ममता शर्मा ने अपने साथ दुर्व्यवहार और महिलाओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress Infighting Erupts in Bundi Ahead of Civic Polls
बूंदी कांग्रेस में सियासी घमासान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले बूंदी कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक भी दो गुटों में बंट गए। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और बैठक में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना था। बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ममता शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थीं। शुरुआत में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन एक टिप्पणी के बाद माहौल अचानक बदल गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीसीसी सदस्य एवं बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा के पुत्र सत्येश शर्मा ने बैठक के दौरान कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई। इसके बाद ममता शर्मा और सत्येश शर्मा के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक भी अपनी-अपनी बात रखने लगे, जिससे बैठक में शोर-शराबा बढ़ गया और कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पर्यवेक्षकों और पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। समझाइश के बाद विवाद थमा और कुछ समय के विराम के बाद बैठक दोबारा शुरू हुई। हालांकि बैठक में हुआ विवाद पूरे कार्यक्रम पर भारी पड़ गया।

बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का आरोप भी लगाया गया, जिसके बाद बहस और तेज हो गई। हालांकि किसी तरह की हाथापाई या शारीरिक झड़प की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई। इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे विचारों के टकराव का परिणाम मान रहे हैं।

पढे़ं: छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है

घटना के बाद ममता शर्मा ने भी अपना पक्ष सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि बूंदी में आयोजित जिला कांग्रेस की बैठक के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उनका आरोप है कि बैठक में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया।

ममता शर्मा ने कहा कि वह संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी बात रख रही थीं, लेकिन कुछ लोगों को उनकी बातें स्वीकार नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में दूसरों की बात सुनने का धैर्य भी होना चाहिए। किसी वरिष्ठ नेता की बात बीच में रोकना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना पार्टी की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने सीधे तौर पर सत्येश शर्मा पर मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सीमाएं पार कर दीं। ममता शर्मा ने कहा कि बैठक में मौजूद पर्यवेक्षकों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी की बात गलत लगती है तो उसका जवाब तथ्यों और तर्कों से दिया जाना चाहिए, न कि अभद्र व्यवहार से।

उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे अधिक दुख इस बात का है कि पार्टी की बैठक में एक वरिष्ठ महिला नेता के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। उनके अनुसार यदि महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं होगा तो संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात की जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं गलत संदेश देती हैं।

ममता शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं के संस्कारों से पहचानी जाती है। यदि बैठकों में विचार रखने वाले नेताओं को सम्मान नहीं मिलेगा तो संगठन कमजोर होगा। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि ऐसे विवादों से कार्यकर्ताओं के बीच भी गलत संदेश जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed