फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours

Ramayana: दस घंटे में ‘रामायण’ के ट्रेलर ने कितने व्यूज हासिल किए? फैंस के बीच दिखा फिल्म को लेकर क्रेज

Thu, 30 Jul 2026 04:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

Ramayana Trailer Views In 10 hours: आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, 10 घंटे में इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी के अलावा कन्नड, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज हुए ट्रेलर को कितने व्यूज मिले? 

विज्ञापन
Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

विस्तार

इस दिवाली पर फिल्म ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर उत्साह दर्शकों के बीच बना रहे, इसके लिए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर ने दर्शकों को, रणबीर कपूर के फैंस का दिल जीत लिया है। जानिए, हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर को कितने व्यूज यूट्यूब पर मिले। 

विज्ञापन

हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में अच्छे व्यूज 
फिल्म ‘रामायण’ हिंदी के अलावा कन्नड, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। ऐसे में इसके ट्रेलर को भी स्थानीय दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यहां जानिए, ट्रेलर को 10 घंटे में कितने व्यूज किस भाषा में मिले।

विज्ञापन
  • ‘रामायण’ के हिंदी ट्रेलर को 1.4 करोड़ व्यूज मिले हैं। 
  • मलयालम भाषा में रिलीज किए गए ट्रेलर को 2 लाख 60 हजार व्यूज मिले हैं। 
  • वहीं तेलुगु भाषा में रिलीज हुए ट्रेलर को 26 लाख व्यूज व्यूज मिले हैं।
  • ‘रामायण’ के तमिल वर्जन वाले ट्रेलर को 11 लाख व्यूज मिले हैं। 
  • आखिर में कन्नड़ भाषा में रिलीज हुए ट्रेलर की बात करें तो इसे 17 लाख व्यूज मिले हैं। 

Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours
रामायण का ट्रेलर में रावण के रूप में दिखे अभिनेता यश - फोटो : Youtube @theworldoframayana

अभिनय और वीएफएक्स फैंस को आए पसंद
‘रामायण’ फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं। सभी अपने किरदारों में खूब जंच रहे हैं। फैंस को रावण बने यश काफी पसंद आए हैं। ट्रेलर में दिखाए गए शानदान एक्शन सीन्स, वीएफएक्स को भी फैंस ने सराहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed