फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer

Ramayana Trailer: भूमि पेडनेकर से लेकर जैकी भगनानी तक, इन सेलेब्स को भाया 'रामायण' का ट्रेलर; दी प्रतिक्रिया

Thu, 30 Jul 2026 02:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 30 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

Celebs Reaction On Ramayana Trailer: आज सुबह से ही 'रामायण' के ट्रेलर की चर्चा है। कई फैंस ने ट्रेलर की तारीफ की है। ट्रेलर की तारीफ करने वालों में सेलेब्स का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
रामायण पर सेलेब्स के रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और देवी सीता के रूप में साईं पल्लवी के चित्रण पर चर्चा हो रही है। ट्रेलर के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ कई सेलेब्स ने भी ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ट्रेलर की प्रशंसा करने वाले पहले लोगों में से हैं। ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह शानदार है। वास्तव में इसे देखने के लिए उत्सुक हूं। रामायण एक वैश्विक तमाशा होने जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी भगनानी
जैकी भगनानी, जिनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मेरे बड़े भाई नमित मलहोत्रा और नितेश तिवारी सर को इस शानदार विजन को सच करने के लिए बधाई! आप लोगों पर बहुत गर्व है! रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जबरदस्त हैं। क्या शानदार कास्ट है! और मेरी खूबसूरत पत्नी रकुल प्रीत को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सूर्पणखा के रोल में स्क्रीन पर छा गई हैं! आप पर बहुत गर्व है, प्यार! सब लोग, अभी रामायण का ट्रेलर देखें!'
विज्ञापन

Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
जोया अख्तर - फोटो : एक्स
जोया अख्तर
फिल्ममेकर जोया अख्तर ने करण जौहर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन दिया, जिसमें ट्रेलर था। धर्मा प्रोडक्शंस नॉर्थ इंडिया में फिल्म डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, इसलिए उन्होंने बस कमेंट किया, 'करण, इंतजार नहीं कर सकती।'

Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
सरगुन मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन मेहता
रवि दुबे की पत्नी, एक्टर सरगुन मेहता ने भी इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, 'अच्छाई का युग आता है, आज देख भी लिया। दुनिया के लिए भारतीय सिनेमा। जय श्री राम, यह है राम के युग का आरंभ।'

नवीन पॉलीशेट्टी
नवीन पॉलीशेट्टी, जिन्होंने पहले नितेश तिवारी के साथ फिल्म 'छिछोरे' में काम किया था, ने लिखा, 'एपिक। इस फिल्म का सफर अच्छा रहा। नितेश तिवारी सर के लिए रिस्पेक्ट।'

Bhumi Pednekar Jackky Bhagnani Zoya Akhtar and other celebs reactions on Ramayana Trailer
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के त्योहार पर दुनिया भर में रिलीज होने वाला है। जबकि दूसरा चैप्टर 2027 में आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed