फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours

Ramayana Trailer: 13 घंटे में ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिले इतने व्यूज? हिंदी ही नहीं तेलुगु में भी बनाया रिकॉर्ड

Thu, 30 Jul 2026 04:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

Ramayana Trailer Views: आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए अब तक इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी के अलावा कन्नड, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज हुए ट्रेलर को कितने व्यूज मिले?

विज्ञापन
Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours
रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana

विस्तार

दिवाली 2026 पर फिल्म ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर उत्साह दर्शकों के बीच बना रहे, इसके लिए मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में रणबीर की सादगी और यश के दमदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस खबर में जानिए यूट्यूब पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर को कुल कितने व्यूज मिले।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक; क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर?

विज्ञापन

Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours
रामायण का ट्रेलर में यश - फोटो : Youtube @theworldoframayana

दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी खूब देखा गया ट्रेलर
फिल्म ‘रामायण’ हिंदी के अलावा कन्नड, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी। ऐसे में इसके ट्रेलर को भी स्थानीय दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है। यहां जानिए, बीते 13 घंटे में अलग-अलग भाषाओं में इस ट्रेलर को कितने व्यूज मिले? 

  • हिंदी ट्रेलर को बीते 13 घंटे में 1 करोड़ 63 लाख (16 मिलियन) व्यूज मिल चुके हैं।
  • तेलुगु ट्रेलर को बीते 13 घंटे में 31 लाख (3.1 मिलियन) व्यूज मिले हैं।
  • कन्नड़ ट्रेलर को बीते 13 घंटे में 21 लाख (2.1 मिलियन) व्यूज मिले हैं।
  • तमिल ट्रेलर को बीते 13 घंटे में 15 लाख (1.5 मिलियन) व्यूज मिले हैं। 
  • मलयालम ट्रेलर को बीते 13 घंटे में 4 लाख 33 हजार व्यूज मिले हैं।
  • कुल व्यूज : 2 करोड़ 34 लाख (23.4 मिलियन)
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: भूमि पेडनेकर से लेकर जैकी भगनानी तक, इन सेलेब्स को भाया 'रामायण' का ट्रेलर; दी प्रतिक्रिया

 

Ramayana Trailer Hindi And Other Language Starring Ranbir Kapoor Crosses How Many views in 10 hours
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

अभिनय और वीएफएक्स फैंस को आए पसंद
‘रामायण’ फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे, यश, फैसल खान जैसे उम्दा कलाकार नजर आए हैं। सभी अपने किरदारों में खूब जंच रहे हैं। फैंस को रावण बने यश काफी पसंद आए हैं। ट्रेलर में दिखाए गए शानदान एक्शन सीन्स, वीएफएक्स को भी फैंस ने सराहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: डबल रोल में दिखे रणबीर, ‘रामायण’ के ट्रेलर में मिली रकुलप्रीत से लेकर अरुण गोविल तक की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed