फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill Praise Raghav Juyal Amid Relationship Rumours Says He will become Shah Rukh Khan

‘शाहरुख खान बनेगा…’ अफेयर की अटकलों के बीच शहनाज ने राघव जुयाल पर कही बड़ी बात; जानें रिश्ते पर क्या बोलीं?

Thu, 30 Jul 2026 02:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

Shehnaaz Gill Praise Raghav Juyal: अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता राघव जुयाल के अफेयर को लेकर काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में अपने रिश्ते पर शहनाज गिल खुलकर बोली हैं। साथ ही उन्होंने राघव को अगला शाहरुख खान तक बता दिया है। 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Praise Raghav Juyal Amid Relationship Rumours Says He will become Shah Rukh Khan
राघव जुयाल और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों राघव जुयाल फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की वजह से चर्चा में हैं। वहीं शहनाज गिल भी पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। इन दोनों कलाकारों के बीच इश्क पनप रहा है, ऐसी अटकलें लग रही हैं। हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर शहनाज गिल खुलकर बोली हैं। जानिए, उन्होंने राघव को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

शहनाज गिल ने राघव को बताया अपना सहारा

फरीदून शहरयार के पॉडकास्ट में हाल ही में शहनाज गिल ने अपने करियर और जिंदगी को लेकर कई बातें साझा की हैं। इस दौरान जब उनसे राघव जुयाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘वो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मुंबई में मेरा एक ही सहारा है, वो है राघव। वह मुंबई में मेरे लिए मम्मी-पापा की तरह है। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो वो ही मुझे हॉस्पिटल लेकर जाएगा।’

विज्ञापन

शहनाज आगे कहती हैं, ‘राघव ने ही मुझे एक्टिंग लाइन में आगे जाने के लिए मोटिवेट किया। वैसे आप देख लेना राघव जुयाल एक दिन शाहरुख खान बनेगा।’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Faridoon Shahryar (@ifaridoon)


Shehnaaz Gill Praise Raghav Juyal Amid Relationship Rumours Says He will become Shah Rukh Khan
राघव जुयाल और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

राघव ने भी रखा था अपना पक्ष

बीते दिनों अमर उजाला से एक खास बातचीत में राघव जुयाल ने भी शहनाज के बारे में बहुत कुछ कहा था। वह कहते हैं, ‘देखिए पर्सनल लाइफ की चर्चा तो होगी। हम शोबिज में हैं। हम लोग फेमस हैं। आगे भी ऐसी बातें होंगी। लेकिन हम सब दोस्त हैं। शहनाज भी मेरी दोस्त है। मैं उसका बहुत अच्छा दोस्त हूं। वह मेरे लिए परिवार जैसी है। मैं अपने दोस्तों और परिवार की हमेशा हिफाजत करता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। यह तो तय है।' 


कब उड़ी थी डेटिंग की अफवाहें 

राघव जुयाल और शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में राघव जुयाल ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा था कि सलमान खान ने सिर्फ मजाक किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके और शहनाज के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। हाल ही में दोनों राघव की बर्थ डे पार्टी में साथ दिखे। यहां पर जिस तरह से राघव ने शहनाज का ख्याल रखा, उसे देखकर फैंस को लगा कि इनके बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। लेकिन राघव और शहनाज एक-दूसरे को बस अच्छा दोस्त बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed