फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ru protest student shubham hunger strike student union elections police detained sms hospitalization

RU में बवाल: छात्रसंघ चुनाव को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम को पुलिस उठाकर ले गई, SMS में कराया भर्ती

Thu, 30 Jul 2026 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

Rajasthan: शुभम रेवाड़ को बिगड़ती तबीयत के चलते पुलिस और प्रशासन ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के अनशन स्थल से हटाकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। कार्रवाई का छात्रों ने विरोध किया है। 

विज्ञापन
ru protest student shubham hunger strike student union elections police detained sms hospitalization
विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को पुलिस और प्रशासन ने अनशन स्थल से हटाकर सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया और छात्र समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

शुभम रेवाड़ राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना और प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हुए थे। उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सुबह अनशन स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद समर्थकों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने शुभम रेवाड़ को एंबुलेंस के माध्यम से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है

पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र समर्थकों ने इसे आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर संवाद करने के बजाय आंदोलन खत्म कराने का प्रयास कर रही है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि शुभम रेवाड़ को अस्पताल ले जाने से आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है और उनकी मांगों को लेकर सत्याग्रह आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल शुभम रेवाड़ एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं, जबकि राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र समर्थकों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

टीकाराम जूली ने विरोध जताया?
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय है। वहीं, इन्हीं मांगों को लेकर छात्र नेता वियोना जाट, विजयपाल कुड़ी एवं कौशन खान पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी और राजस्थानी भाषा के सम्मान की आवाज़ उठा रहे है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन इनसे सार्थक संवाद करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ़ है। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि इस संवेदनशील मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर संवाद के माध्यम से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की स्थापना की दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। 


राज्यपाल के निर्देश के बाद तेज हुआ मुद्दा
हाल ही में राजस्थानी भाषा को लेकर चल रही बहस के बीच राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच आंदोलनकारी छात्र यह मांग भी उठा रहे हैं कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल किए जाएं।
हालांकि प्रशासन की ओर से शुभम रेवाड़ को अस्पताल ले जाने को स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया जा रहा है, जबकि आंदोलनकारी इसे उनके शांतिपूर्ण आंदोलन में हस्तक्षेप बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed