फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Accident occurred when feet slipped in the river and died

Jhalawar News: आहू नदी में डूबने से किसान की मौत, एक दिन बाद मिला शव; पानी भरते समय फिसला था पैर

Thu, 30 Jul 2026 06:14 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 06:14 PM IST
सार

लालचंद कहार (65) की आहू नदी से पानी भरते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। एक दिन बाद एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Accident occurred when feet slipped in the river and died
शव निकालने की कार्यवाई करते हुए

विस्तार

शहर के निकट मंडावर थाना क्षेत्र के नौलाव गांव निवासी एक वृद्ध की नदी से पानी भरते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने गुरुवार सुबह नदी से शव बरामद कर झालावाड़ एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

मंडावर थाने के एएसआई इशाक ने बताया कि नौलाव गांव निवासी लालचंद कहार (65) पुत्र शंकरलाल कहार 29 जुलाई की शाम गांव के पास आहू नदी से पानी भरने गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गए। जब देर रात तक लालचंद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में उतरकर शव बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान लालचंद कहार के रूप में की। इसके बाद शव को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पुत्र रजत की रिपोर्ट पर मंडावर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि मृतक कृषि कार्य करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है

सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान
सिविल डिफेंस टीम प्रभारी नरेश नागर के नेतृत्व में सूचना मिलते ही टीम अपने संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने में एसडीआरएफ का सहयोग किया। इस दौरान विजय भानु, समीर खान, मोहम्मद कैफ, दानिश खान, बंटी मीणा और आबिद लारा भी मौजूद रहे। बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात की गई हैं।

बारिश के मौसम में बढ़ रहे जलजनित हादसे
बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले में नदी-नालों में पानी बढ़ने से डूबने जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष अब तक अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है, लेकिन नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने से ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed