फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 7000mAh बैटरी के साथ ओप्पो के14 लाइट लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक पूरी डिटेल

Wed, 16 Sep 2026 12:32 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 16 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज का नया फोन OPPO K14 Lite आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AI फीचर्स से लैस इस फोन को रोजाना के इस्तेमाल और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com
ओप्पो ने भारत में अपनी के सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो के14 लाइट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर पेश किया है।

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 13MP रियर कैमरा दिया गया है। प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। अगर आप यह फाेन खरीदना चाहते हैं तो ओप्पो के 14 लाइट 16 सितंबर से ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com
ओप्पो के14 लाइट की कीमत और ऑफर
ओप्पो के14 लाइट का भारत में 4GB RAM प्लस  64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। हालांकि चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को एक हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी तीन महीने का नो कॉस्ट ईएमाआई का विकल्प भी दे रही है।
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com
120Hz रिफ्रेश रेट वाला 17.15cm डिस्प्ले
ओप्पो के14 लाइट में 17.15cm HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है। फोन में स्प्लैश टच, ऑयली-हैंड टच और ग्लव टच  का सपोर्ट भी मिलता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन को अलग-अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल करने में आसानी होगी। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एप्स के बीच नेविगेशन और सपोर्टेड गेम्स में विजुअल्स ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।

यूनिसोक T7250 प्रोसेसर से लैस
  • परफॉर्मेंस के लिए ओप्पो के 4 Lite में यूनिसोक T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
  • हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 एमएम स्क्वायर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। इससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान तापमान को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। साथ ही बैंग बैंग को स्मूथ ग्राफिक्स मोड में 60FPS पर सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com
7000mAh बैटरी बनी बड़ी खासियत
ओप्पो के14 लाइट की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7000mAh बैटरी शामिल है। फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्ज साइकल्स के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80% से ज्यादा बनाए रखती है।
विज्ञापन
OPPO K14 Lite Launched India: 7000mAh Battery, 120Hz Display, 13MP Camera
ओप्पो के14 लाइट - फोटो : oppo.com
कैसा है कैमरा?
  • फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही कैमरा में पोट्रेट, नाइट और टाइम लैप्स जैसे मोड मिलते हैं।
  • इसके अलावा फोन में कई एआई आधारित कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें एआई इरेसर, एआई क्लियर फेस और एआई स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से फोटो से अनचाही चीजें हटाने, चेहरे की डिटेल बेहतर करने और इमेज में ऑब्जेक्ट को अलग करने जैसे काम किए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed