{"_id":"6aaa5f6605cd4012c00c5e3f","slug":"lava-virat-curve-5g-launch-date-confirmed-debut-120hz-curved-amoled-display-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो स्क्रीन वाला लावा विराट कर्व 5G आने को तैयार: 6000mAh बैटरी के साथ कब होगा लॉन्च? जानें तारीख और सभी फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
दो स्क्रीन वाला लावा विराट कर्व 5G आने को तैयार: 6000mAh बैटरी के साथ कब होगा लॉन्च? जानें तारीख और सभी फीचर्स
Wed, 16 Sep 2026 02:50 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:50 PM IST
सार
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा अपनी विराट सीरीज का नया हैंडसेट लावा विराट कर्व 5G जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 3D कर्व्ड डिस्प्ले, बैक पैनल पर दिया गया छोटा सेकेंडरी स्क्रीन और 6000mAh की बड़ी बैटरी है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च की तारीख और समय के साथ संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
विज्ञापन
अपकमिंग लावा विराट कर्व 5जी
- फोटो : lavamobiles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लावा अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 21 सितंबर को पेश करने जा रही है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। यह स्मार्टफोन हैरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे दो प्रीमियम कलर ऑप्शंस में दस्तक दे सकता है।
अपकमिंग लावा विराट कर्व 5जी
- फोटो : lavamobiles
डिस्प्ले: 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ मिलेगा बैक मिनी डिस्प्ले
- प्राइमरी डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
- सेकेंडरी (मिनी) डिस्प्ले: इस फोन की सबसे अनोखी खासियत इसका रियर डिजाइन है। बैक कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
- मिनी स्क्रीन का इस्तेमाल: इस छोटी स्क्रीन का उपयोग नोटिफिकेशन पढ़ने, समय देखने और अन्य जरूरी इंडिकेटर्स चेक करने के लिए किया जा सकता है।
अपकमिंग लावा विराट कर्व 5जी
- फोटो : lavamobiles
परफॉर्मेंस, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम
- प्रोसेसर: बेहतर परफॉर्मेंस और स्पीड के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है।
- स्टोरेज: यह डिवाइस 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- सॉफ्टवेयर: लावा का यह नया फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
- अपडेट सपोर्ट: कंपनी ने इस डिवाइस के साथ दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपकमिंग लावा विराट कर्व 5जी
- फोटो : lavamobiles
बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी की बात करें तो लावा विराट कर्व 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो लावा विराट कर्व 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
अपकमिंग लावा विराट कर्व 5जी
- फोटो : lavamobiles
कैमरा सेटअप और एडवांस्ड एआई फीचर्स
- इतना ही नहीं फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ 1.8 है और यह 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।
- इसके साथ यूजर्स के अनुभव को स्मार्ट बनाने के लिए इसमें कई AI टूल्स दिए गए हैं, जिनमें एआई कॉल समरी, एआई कैमरा और सर्कल टू सर्च शामिल हैं।