Bankipur Election Live: बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, भाजपा सांसद ने क्या दावा किया? देखें अपडेट
{"_id":"6a6aa1b0e926c8e438011f3a","slug":"bankipur-constituency-area-bankipur-election-live-niraj-kumar-sinha-prashant-kishor-rekha-gupta-vote-bihar-2026-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bankipur Election Live: बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, भाजपा सांसद ने क्या दावा किया? देखें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 30 Jul 2026 08:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:32 AM IST
खास बातें
Bankipur Bihar News: उप चुनाव में बिहार की इकलौती सीट- बांकीपुर में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस सीट से विधायक रहे थे। आज वोटर इस सीट पर उनके उत्तराधिकारी का निर्णय ले रहे हैं। देखें हर अपडेट...
विज्ञापन
बांकीपुर उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:38 AM, 30-Jul-2026
उपचुनाव: पीरमोहनी इलाके में शांतिपूर्ण मतदान जारी
पीरमोहनी इलाके में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
09:59 AM, 30-Jul-2026
बारिश के चलते मतदान की रफ्तार धीमी
मतदान स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
09:37 AM, 30-Jul-2026
जन सुराज ने बीजेपी समर्थकों पर हमला करने का लगाया आरोप
बीजेपी पर जन सुराज कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है। जन सुराज के नेताओं का दावा है कि बीजेपी समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।09:01 AM, 30-Jul-2026
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से हर बूथ पर नजर
बांकीपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अपने कार्यालय में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया है। यहां तैनात अधिकारी हर बूथ की लगातार निगरानी कर रहे हैं। कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।08:29 AM, 30-Jul-2026
Election Day : नकदी और शराब-हथियार के लिए हर वाहन की जांच
पटना में बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, लेकिन दीघा, कुम्हरार, दानापुर विधानसभा क्षेत्रों में भी वाहनों की जांच हो रही है। कोई वाहन बांकीपुर की ओर नकदी, शराब, हथियार आदि लेकर तो नहीं आ रहा, इसकी सघन जांच हो रही है। बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान के बाद शाम में ईवीएम और वीवीपैट के साथ मतदानकर्मी एएन कॉलेज के स्ट्रांग रूम जाएंगे। उस ओर वाहनों की जांच शाम तक और तेज हो जाएगी। आम आवाजाही के लिए शाम में वह रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।07:59 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: बांकीपुर उपचुनाव के बीच भाजपा ने जनसुराज पर क्या आरोप लगाया
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मतदान के दौरान सख्त सत्यापन की मांग की है। भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कुछ प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: सांसद विवेक ठाकुर ने क्या दावा किया?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद सीपी ठाकुर और उनके बेटे सांसद विवेक ठाकुर ने मतदान किया। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। जनता के बीच भारी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि कल संसद में पारित हुए विधेयक के बाद पूरे देश का युवा एक बार फिर उसी तरह भाजपा के समर्थन में एकजुट हो गया है, जैसा वह पहले से भाजपा के पक्ष में रहा है। विवेक ठाकुर ने विश्वास जताया कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलेगा और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।Bankipur Election : प्रशांत किशोर खुद को नहीं कर सकेंगे वोट; नितिन नवीन करेंगे मतदान? जानें VIP की टाइमिंग
07:25 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पटना डीएम कुंदन कुमार की ओर से बताया गया है कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने या मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 28 विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।Bankipur Election : लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार भी बांकीपुर प्रत्याशी! सभी 25 उम्मीदवारों का नाम जानें
07:10 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: बांकीपुर सीट पर मतदान शुरू
बांकीपुर विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज मौसम सुहाना है। धूप तेज नहीं है। आसमान में बादल छाए हैं। मतदाता सुबह साढ़े छह बजे ही अपने घरों से निकल कर बूथ पर पहुंच गए और पंक्ति में लग गए हैं।Bankipur Constituency Area: पटना में आज मतदान कहां-कहां हो रहा? बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का दायरा देखें
06:58 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: बांकीपुर विधानसभा में कौन-कौन वीवीआईपी मतदाता?
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत बिहार सरकार के मंत्री भी इसी विधानसभा के मतदाता हैं। पूर्व सांसद सीपी ठाकुर और उनके बेटे सांसद विवेक ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी भी इसी विधानसभा के मतदाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर आज मतदान नहीं कर पाएंगे। वह बांकीपुर के मतदाता नहीं है।Bankipur Election: कितने वोटर आज कर रहे बांकीपुर के नए विधायक चुनने के लिए वोट? चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी