{"_id":"6a6ad6464becc0be800a404e","slug":"video-nahan-chirhawali-tree-plantation-drive-anjuman-islamia-planted-90-trees-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: चिढ़ावाली में 90 फलदार और छायादार पौधे रोपे, अंजुमन इस्लामिया का पर्यावरण बचाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: चिढ़ावाली में 90 फलदार और छायादार पौधे रोपे, अंजुमन इस्लामिया का पर्यावरण बचाने का अभियान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:59 AM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और गिरते जलस्तर को सुधारने के उद्देश्य से अंजुमन इस्लामिया नाहन ने चिढ़ावाली क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए करीब 90 फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
अभियान के पहले दिन स्वयंसेवकों ने जंगल में उगी कंटीली झाड़ियों और फैले कचरे को साफ कर क्षेत्र को पौधारोपण के लिए तैयार किया। दूसरे दिन तैयार भूमि में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास किया गया।
संस्था के सदर गुल मन्नवर (बॉबी अहमद) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छ हवा, समय पर वर्षा और हरियाली का संरक्षण बेहद आवश्यक हो गया है। लगाए गए पौधे भविष्य में लोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन और छाया उपलब्ध कराने के साथ-साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी आश्रय एवं भोजन का स्रोत बनेंगे।
दो दिवसीय अभियान में संस्था के सदस्यों ने स्वयं कुदाल और खुरपी से श्रमदान किया। इस दौरान सलीम अहमद, मुबारक अली, इम्तियाज मिर्ज़ा, शौकत अली, जावेद खान, मोबीन, इमरान खान, उस्मान, इकबाल, शम्मी, फिरोज खान, मोहम्मद रफी, नसीम, फजलु और अयूब खान सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।