{"_id":"6a69fdaaca617a5a010ae6d7","slug":"fir-on-woman-in-purchaging-agricultur-land-by-fake-paper-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184749-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जाली कृषक प्रमाण-पत्र से खरीदी कृषि भूमि, पच्छाद में महिला पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जाली कृषक प्रमाण-पत्र से खरीदी कृषि भूमि, पच्छाद में महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भूमि कानूनों के उल्लंघन का आरोप; शिकायतकर्ता व ग्रामीणों को धमकाने की भी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। जिला के पच्छाद क्षेत्र में कथित तौर पर जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस थाना पच्छाद ने एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने फर्जी कृषक प्रमाण-पत्र हासिल कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी और प्रदेश के भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों को धमकाने व भयभीत करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, सराहां निवासी इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद, मूल निवासी सेक्टर-49डी, चंडीगढ़ जिसका वर्तमान पता गांव पोहघाट, तहसील पच्छाद है, ने कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसके आधार पर कृषि भूमि की खरीद की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त कार्रवाई न केवल भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि मामले को उठाने पर उन्हें और अन्य स्थानीय निवासियों को धमकाने तथा भयभीत करने का भी प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कृषक प्रमाण-पत्र की वैधता, भूमि खरीद की प्रक्रिया तथा अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। जिला के पच्छाद क्षेत्र में कथित तौर पर जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस थाना पच्छाद ने एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने फर्जी कृषक प्रमाण-पत्र हासिल कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी और प्रदेश के भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों को धमकाने व भयभीत करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सराहां निवासी इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद, मूल निवासी सेक्टर-49डी, चंडीगढ़ जिसका वर्तमान पता गांव पोहघाट, तहसील पच्छाद है, ने कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसके आधार पर कृषि भूमि की खरीद की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त कार्रवाई न केवल भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि मामले को उठाने पर उन्हें और अन्य स्थानीय निवासियों को धमकाने तथा भयभीत करने का भी प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कृषक प्रमाण-पत्र की वैधता, भूमि खरीद की प्रक्रिया तथा अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।