फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mla pachad meeting

Sirmour News: बिना अध्यापक के चल रहे प्राइमरी स्कूलों का विषय विधानसभा में उठेगा

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
mla pachad meeting
विभागों के साथ हुई बैठक में विधायक रीना कश्यप ने दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बुधवार को सराहां में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पानी, सड़कों, सिलिंडर और स्कूलों में स्टाफ की कमी का मुद्दा छाया रहा।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 12 ऐसे प्राइमरी स्कूल हैं जो बिना अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को वह विधानसभा में उठाएंगी। उन्होंने कहा कि धरयार-मढ़ीघाट-मरयोग सड़क का जो निर्माण कार्य चल रहा है, उसकी गुणवत्ता को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा डूंगा घाट-बागथन सड़क और बनाड़ से बोहल घाट सड़क के लिए जो टारिंग के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है, वह भी पूरी नहीं लगी है।
विज्ञापन

बैठक में इन सभी सड़कों की दशा को शीघ्र सुधारने को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने इन कार्यों को तीन महीने में पूरा करके फिर से बैठक करके इन मामलों को रिव्यू करने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला परिषद सदस्य लेखराज कश्यप, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश भाटिया समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed