फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sonam Wangchuk new video Indian railways praise education reforms cjp agreement anti paper leak bill

Sonam Wangchuk Video: वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, परीक्षा सुधार से लेकर एंटी पेपर लीक बिल पर क्या बोले?

Thu, 30 Jul 2026 11:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

Sonam Wangchuk Video: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने नए वीडियो संदेश में भारतीय रेलवे की तारीफ की और परीक्षा सुधार विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुधार सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। वांगचुक ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
sonam Wangchuk new video Indian railways praise education reforms cjp agreement anti paper leak bill
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/सोनम वांगचुक

विस्तार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने भारतीय रेलवे की सराहना की है। वहीं, परीक्षा और शिक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार से सीजेपी के साथ हुए समझौते के पालन का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन


भारतीय रेलवे पर क्या कहा?
ट्रेन में सफर करते हुए अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा, जैसा मैंने आपको बताया था कि हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। तो हम रेलगाड़ी से निकले, जो कि मेरा सबसे पसंदीदा यातायात माध्यम है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवा शुरू की गई है, उस पर मेरा पहला अनुभव था और चेनाब पर बने पुल को भी देखना चाहता था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा। मुझे भारतीय रेल पर बहुत गर्व है।  
विज्ञापन

 

परीक्षा सुधार पर क्या बोले वांगचुक?
उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर कहा, मैं खुश हूं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में विधेयक लाया गया। उम्मीद करता हूं कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं, शिक्षा प्रणाली में भी हो। ये जारी रहे। दूसरी अपील करना चाहूंगा कि सरकार ने पहले मेरे साथ लिखित में और फिर सीजेपी के साथ जो समझौते हुए थे कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। एफआईआर नहीं करेंगे। वह उस पर कायम रहे। उसका पालन करे। देश में खासकर युवा पीढ़ी में एक भरोसे का माहौल बनाएं, सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और एक महान भारत बनाने में जुट जाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed