फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hockey india jersey colour change priyanka gandhi reaction

Congress: हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग बदलने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, सरकार और RSS पर साधा निशाना; क्या कहा?

Thu, 30 Jul 2026 12:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 PM IST
सार

Congress: हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर हमला किया। उन्होंने आरएसएस के इतिहास पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा, उन्होंने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
hockey india jersey colour change priyanka gandhi reaction
प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, चाहे वे जर्सी का रंग बदलें या शिक्षा नीति के जरिये इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश करें, वे चाहे जो भी करें। आपने देखा है कि हमारे देश के युवा क्या सोचते हैं। आपने जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं की बात सुनी है। यह देश की आवाज है।

आरएसएस पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा, अहिंसा और सत्य पर इस देश की आजादी की लड़ाई की नींव रखी गई थी। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कोई भूमिका नहीं थी। पूरा देश इस सच्चाई को जानता है। जिन लोगों को नहीं पता था, उनको आज पता चल रहा कि इनकी नीयत क्या है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, परीक्षा सुधार से लेकर एंटी पेपर लीक बिल पर क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


'कायम रहेगी देश की आत्मा'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस देश की आत्मा अहिंसा, सत्य और भाईचारे पर आधारित है। इसे कोई नहीं छीन सकता, न आरएसएस और न ही कोई और। वे चाहे जितना भी समाज में विभाजन पैदा करें, हिंसा भड़काएं या नफरत फैलाएं, लेकिन देश की आत्मा कायम रहेगी, जो भाईचारे, आपसी प्रेम और एकता से बनी है। वे इसे खत्म नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा, (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) राहुल जी आपके सामने जिस लड़के के पूरे शरीर में पैलेट के निशान दिखा रहे थे, वे पैलेट कहां से आए? क्या वे आसमान से गिर गए थे? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed