{"_id":"6a6af249e418557a7808ce2d","slug":"monsoon-session-kangana-ranaut-demands-apology-from-rahul-gandhi-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी को मांगनी पड़ेगी माफी': कंगना रनौत ने बोला हमला, मानसून सत्र के दौरान संसद में संग्राम क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'राहुल गांधी को मांगनी पड़ेगी माफी': कंगना रनौत ने बोला हमला, मानसून सत्र के दौरान संसद में संग्राम क्यों?
Thu, 30 Jul 2026 12:12 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:12 PM IST
सार
संसद का मानसून सत्र इन दिनों सियासी ड्रामे और जुबानी जंग का केंद्र बन चुका है! एक तरफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक छात्रा की 'अनोखी डिक्शनरी' का हवाला देते हुए समाज को विद्यार्थी, इडियट और अंधभक्त की तीन श्रेणी में बांट दिया, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष आगबबूला हो गया। बात संसद के रिकॉर्ड से शब्द हटाने तक जा पहुंची।
विज्ञापन
कंगना रनौत, भाजपा सांसद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र के दौरान संसद इन दिनों सियासी घमासान का अखाड़ा बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है।
राहुल गांधी की ओर से माफी मांगने से इनकार किए जाने के सवाल पर कंगना रनौत ने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। कंगना का कहना है कि देश की संसद में झूठ फैलाने और बिना सबूतों के गंभीर आरोप लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।
विवाद की वजह क्या?
संसद के मानसून सत्र के दौरान एंटी-पेपर लीक विधेयक और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक युवा छात्रा से हुई बातचीत का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में देश में हुए छात्र आंदोलनों के संदर्भ में जब उन्होंने एक छात्रा से बातचीत की, तो उसने समाज के लोगों को तीन श्रेणियों में बांटा। पहला विद्यार्थी: वे लोग जिनका मन और दिल खुला होता है, जो यह मानते हैं कि उन्हें सब कुछ नहीं पता है और जो हमेशा सच्चाई की तलाश करते हैं।
विज्ञापन
दूसरा मूर्ख: वे लोग जो खुद को सर्वज्ञ समझते हैं, जिन्हें लगता है कि सारा ज्ञान उनके अंदर से ही निकलता है। वे अहंकारी होते हैं, दूसरों की बात नहीं सुनते और खुद को 'भगवान' साबित करने के लिए अपनी एक बहुत बड़ी फर्जी छवि बनाते हैं। और अंधभक्त: राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने छात्रा से पूछा कि 'अंधभक्त' किस श्रेणी में आते हैं, तो उसने जवाब दिया, 'अंधभक्त वह व्यक्ति है जो पूरी तरह इस बात से आश्वस्त है कि एक मूर्ख ही भगवान है।'
यह भी पढ़ें: Explainer: जिस कोयला घोटाला में बंद हुआ मनमोहन सिंह के खिलाफ केस, उसमें क्या थे उन पर आरोप, जांच में क्या हुआ?
राहुल के बयान पर भाजपा का एतराज
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तुरंत खड़े होकर कहा कि नेता प्रतिपक्ष छात्रा के नाम की आड़ लेकर आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इन शब्दों को संसद के रिकॉर्ड से हटाने की मांग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सत्ता पक्ष के अन्य सांसदों के भारी हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'इडियट' शब्द को संसद की आधिकारिक कार्यवाही से हटाने के आदेश दिए। इसी मामले में मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है। वहीं राहुल गांधी ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।