Live
Assembly Bypolls Updates: प्रशांत किशोर बोले-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही चुनाव, दतिया-मांजलपुर में भी मतदान जारी
Bankipur Datia Manjalpur bypoll: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन अहम विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर बीजेपी, आरजेडी और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। विधायक के इस्तीफे, सदस्यता रद्द होने और निधन के कारण खाली हुई इन तीनों सीटों के चुनावी नतीजे आगामी तीन अगस्त को घोषित किए जाएंगे। तीनों सीटों पर हो रहे मतदान से जुड़े हर अपडेट्स जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, 'व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं. पूरे बांकीपुर में दिख रहा है कि ये उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि पुलिस बल लड़ रहा है। लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात से ही डराया जा रहा है, किसी को पकड़ा जा रहा है। यहां अनुमति के साथ जो (जन-सुराज के) टेबल लगे हुए हैं, वहां से लोगों को पकड़कर पुलिस ले गई है, इसलिए लोग उत्तेजित हो रहे हैं।'
जिम्मेदारी पूर्वक करें मताधिकार का प्रयोग- CM सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के मतदाताओं से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता की भागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग
बांकीपुर में सुबह 9 बजे तक 4.61 % वोटिंग हुई है। यहां मुख्य लड़ाई राजद, भाजपा और जनसुराज के बीच मानी जा रही है.
मांजलपुर उपचुनाव: वोट डालने के बाद बोले कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी-लोकतंत्र में मतदान आपका अधिकार
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी ने उपचुनाव के दौरान अपना वोट डालने के बाद आम जनता से बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में वोट देना हम सभी का अधिकार है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में निकलकर मतदान करें। आप जिसे चाहें उसे वोट दें, लेकिन अपना वोट जरूर डालें।'#WATCH | Manjalpur Assembly by-election | Vadodara, Gujarat | Congress candidate Bhikhabhai Rabari says, "In a democracy, voting is a right for all of us. I also appeal to the public to turn out in large numbers to vote. Vote for whomever you wish, but do cast your vote..." https://t.co/bkKVv2Mfhv pic.twitter.com/uTWwZbdXMA
— ANI (@ANI) July 30, 2026
बांकीपुर में वोट डालने के बाद बोले मंत्री अशोक चौधरी-मैदान में कोई मुकाबला ही नहीं
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी पत्नी नीता चौधरी के साथ पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव में अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा कि बांकीपुर सीट पर एनडीए का कोई वास्तविक मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम जिस विचारधारा के साथ खड़े हैं, उसे मजबूती दे रहे हैं। बांकीपुर में दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं है।#WATCH | Bankipur Assembly Bypoll | Patna, Bihar: Bihar minister Ashok Choudhary and his wife Neeta Choudhary cast their votes for the Bankipur Assembly Bypoll.
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Bihar government minister Ashok Chaudhary says, "We are giving strength to the ideology we stand by... There is no… pic.twitter.com/VmmNVMbOMb
प्रशांत किशोर बोले-हम 200 फीसदी जीतेंगे
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि काफी समय बाद भाजपा ने कुछ अच्छा काम किया है; उन्होंने फर्जी वोटिंग रोकने के लिए ईपीआईसी कार्ड की सख्ती से जांच करने की मांग की है, हम इस कदम का स्वागत करते हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हम 200% जीतेंगे।
दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ
दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
2023 में नरोत्तम मिश्रा को हराकर राजेंद्र भारती ने तोड़ा था भाजपा का विजय अभियान
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2008 से लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा का विजय रथ 2023 के विधानसभा चुनाव में रुक गया था। हर चुनाव के साथ मजबूत होती कांग्रेस ने बेहद कांटे के मुकाबले में बाजी मारी और उसके उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक वोटों से हरा दिया था। हालांकि, बाद में कोर्ट द्वारा राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के कारण ही आज इस चर्चित सीट पर दोबारा उपचुनाव कराया जा रहा है।
Assembly Bypolls Updates: प्रशांत किशोर बोले-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही चुनाव, दतिया-मांजलपुर में भी मतदान जारी
बिहार की बांकीपुर सीट: इस शहरी और हाई-प्रोफाइल सीट पर कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से युवा मोर्चा के नेता नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से है, जो इस चुनाव के जरिए अपना सियासी सफर शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारकर इस लड़ाई को और भी कड़ा बना दिया है।
मध्य प्रदेश की दतिया सीट: यहां से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण उपचुनाव हो रहा है, जिसमें 21 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा है। भाजपा ने इस बार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह नए चेहरे आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने कद्दावर और अनुभवी दिग्गज नेता कुंवर घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से दामोदर सिंह यादव भी मुख्य उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।
गुजरात की मांजलपुर सीट: वडोदरा जिले की इस सीट पर वरिष्ठ भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण मतदान हो रहा है। पाटीदार बहुल माने जाने वाले इस भाजपा के मजबूत गढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।