फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cooking gas cylinder explodes in Tamil Nadu Thanjavur several injured

तमिलनाडु: एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से 10 लोग झुलसे, सात की हालत गंभीर; कैसे हुआ हादसा?

Thu, 30 Jul 2026 01:00 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, तंजावुर (तमिलनाडु)।
पीटीआई, तंजावुर (तमिलनाडु)। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

तमिलनाडु के तंजावुर में आधी रात फूस के घर में आग लगी। इसे बुझाने पहुंचे लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर गैस सिलेंडर रखा है। फिर विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए पूरा घटनाक्रम।

विज्ञापन
cooking gas cylinder explodes in Tamil Nadu Thanjavur several injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में गुरुवार को एक एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 15 साल की एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायलों में से सात लोगों का इलाज तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। यह हादसा रात करीब 2 बजे लक्ष्मीपुरम इलाके के किसान मुरुगायन के फूस के घर में हुआ। उस समय स्थानीय लोग घर में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


चश्मदीदों ने क्या बताया?
चश्मदीदों के मुताबिक, तिरुवोणम के पास चिन्ना अम्मनकुडी में फूस के घर में उस समय आग लग गई, जब परिवार के लोग सो रहे थे। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं। परिवार को बाहर निकलने के लिए जगाया और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कई स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए घर के पास इकट्ठा हो गए। तभी फूस की रसोई में रखा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया।

हादसे में कौन-कौन घायल हुए?
विस्फोट में मुरुगायन, उनकी बेटी अभिनया और आग बुझाने में मदद कर रहे कई पड़ोसी घायल हो गए। घायलों की पहचान काशीनाथन, राजशेखर, पलानीवेल, वेंबैयन, कलैयारसी, भुवनेश्वरन, सेल्वराज और कालीअम्मल के रूप में हुई है। स्थानीय निवासी दुर्गा देवी ने पीटीआई को बताया कि पड़ोसियों ने फूस के घर में आग लगने की जानकारी देकर उन्हें जगाया था।

उन्होंने कहा, हमने तुरंत अपने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि पुरुष आग बुझाने के लिए पानी लेकर पहुंचे। किसी को नहीं पता था कि अंदर गैस सिलेंडर रखा है। वह अचानक फट गया।  उन्होंने बताया कि कुछ घायलों का शरीर 80 फीसदी से अधिक झुलस गया है।

ये भी पढ़ें: हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग बदलने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, सरकार और RSS पर साधा निशाना; क्या कहा?


सात लोगों का आईसीयू में चल रहा उपचार
करंबाकुडी से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया। इनमें से तीन लोगों को पट्टुकोट्टई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को 108 एंबुलेंस से तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

तिरुवोणम पुलिस ने इस हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसे देखते हुए तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed