फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   priyanka gandhi kalyan banerjee parliament protest mamata banerjee rajiv gandhi

संसद के बाहर 1997 का हिसाब: प्रियंका बोलीं-हमारे नेता को तोड़ा, कल्याण बनर्जी बोले- दीदी को किसने निकाला?

Thu, 30 Jul 2026 01:26 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच बातचीत हुई। प्रियंका गांधी ने टीएमसी पर कांग्रेस नेताओं को शामिल करने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने 1997 में ममता बनर्जी को कांग्रेस से निकाले जाने का जिक्र किया। दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या बात हुई जानिए...

विज्ञापन
priyanka gandhi kalyan banerjee parliament protest mamata banerjee rajiv gandhi
कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर एक दिलचस्प राजनीतिक नजारा देखने को मिला। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी गद्दार लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं। इसके बाद दोनों के बीच पुरानी यादों और शिकायतों को लेकर हल्की-फुल्की बहस छिड़ गई। प्रियंका गांधी के साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी थे। 
विज्ञापन


आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को संसद से निलंबित किया गया था। वह मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी प्रियंका गांधी उनके पास पहुंचीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आप लोगों ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ा और टीएमसी में मिला लिया।' प्रियंका का इशारा उन कांग्रेस नेताओं की तरफ था, जो समय-समय पर पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


1997 के इतिहास पर क्या हुआ पलटावार?
प्रियंका के तंज पर कल्याण बनर्जी चुप नहीं रहे। उन्होंने तुरंत पलटवार किया और इतिहास की याद दिलाई। कल्याण बनर्जी ने कहा, 'ममता बनर्जी को तो 1997 में कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया था। उनका कहना था कि ममता जी अपनी मर्जी से अलग नहीं हुई थीं, बल्कि उन्हें पार्टी से निकाला गया था। उसके बाद ही उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद युवा कांग्रेस में था। कांग्रेस ने पुराने नेताओं को किनारे लगा दिया, इस लिए आज पार्टी का ये हाल है। इस बीच पप्पू यादव कुछ कहने के लिए आगे बढ़े तो कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'पप्पू यादव सुनो'।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Congress: हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग बदलने पर भड़कीं प्रियंका गांधी, सरकार और RSS पर साधा निशाना; क्या कहा?


राजीव गांधी के जिक्र पर दोनों में कैसी बनी सहमति?
बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी ने हमेशा ममता बनर्जी को आगे बढ़ाया और बढ़ावा दिया।' इस बात पर कल्याण बनर्जी ने भी सहमति जताई। उन्होंने माना कि अपने शुरुआती दिनों में ममता बनर्जी को राजीव गांधी का बहुत समर्थन मिला था। 1984 में जब ममता ने दिग्गज कम्युनिस्ट नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया था, तब राजीव गांधी ने ही उन्हें पार्टी में आगे बढ़ाया था।

टीएमसी सांसदों की बगावत के बाद बनर्जी का प्रदर्शन
हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस के भीतर सांसदों की बगावत और पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल होने या नया गुट बनाने की खबरों ने राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट कुछ सांसदों द्वारा अन्य राजनीतिक दलों, विशेषकर एनसीपीआई जैसे गुटों में विलय की कोशिशों को TMC ने 'विश्वासघात' करार दिया है। संसद परिसर में 'गद्दार' लिखे पोस्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन इसी अंदरूनी खींचतान और नाराजगी का नतीजा है, जहां पार्टी अपने बागी नेताओं पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधकर कड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed