Live
Bankipur Election Live: बांकीपुर में कितना मतदान हुआ? प्रशांत किशोर बोले- जन सुराज समर्थकों का उत्पीड़न हो रहा
{"_id":"6a6aa1b0e926c8e438011f3a","slug":"bankipur-constituency-area-bankipur-election-live-niraj-kumar-sinha-prashant-kishor-rekha-gupta-vote-bihar-2026-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bankipur Election Live: बांकीपुर में कितना मतदान हुआ? प्रशांत किशोर बोले- जन सुराज समर्थकों का उत्पीड़न हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 30 Jul 2026 11:52 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:52 AM IST
खास बातें
Bankipur Bihar News: उप चुनाव में बिहार की इकलौती सीट- बांकीपुर में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस सीट से विधायक रहे थे। आज वोटर इस सीट पर उनके उत्तराधिकारी का निर्णय ले रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एडिशनल CEO माधव कुमार सिंह ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 11.50 फीसदी मतदान हुआ है। देखें हर अपडेट...
विज्ञापन
बांकीपुर उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:49 AM, 30-Jul-2026
सुबह 11 बजे तक 11.50% मतदान, सभी बूथों पर स्थिति सामान्य
एडिशनल CEO माधव कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
11:33 AM, 30-Jul-2026
प्रशांत किशोर ने मतदान के बीच पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मतदान के बीच पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां जन सुराज समर्थक मतदाता जुट रहे हैं, वहां पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। उनके अनुसार बुधवार शाम से अब तक पुलिस 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके बावजूद तस्वीर पूरी तरह साफ है और भाजपा करारी हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी ओर से आखिरी कोशिश कर रही है, लेकिन चार लाख मतदाताओं को पुलिस के बल पर डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई के कारण कुछ लोग असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए फिलहाल मतदान प्रतिशत कम नजर आ रहा है। हालांकि, अंत में लोग घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के डर में न आएं और निर्भीक होकर मतदान करें, क्योंकि यह लड़ाई पुलिसिया दमन के खिलाफ भी है।
विज्ञापन
11:17 AM, 30-Jul-2026
बांकीपुर में एनडीए के पक्ष में माहौल- सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने गुरुवार को पूरे परिवार के साथ पटना के जमाल रोड स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में चारों ओर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान हो रहा है और मुकाबले में कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे बांकीपुर के ही नहीं हैं। अगर वे बांकीपुर की पांच कॉलोनियों के नाम बता दें, तभी माना जाएगा कि वे वास्तव में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।10:38 AM, 30-Jul-2026
उपचुनाव: पीरमोहनी इलाके में शांतिपूर्ण मतदान जारी
पीरमोहनी इलाके में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
09:59 AM, 30-Jul-2026
बारिश के चलते मतदान की रफ्तार धीमी
मतदान स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
09:37 AM, 30-Jul-2026
जन सुराज ने बीजेपी समर्थकों पर हमला करने का लगाया आरोप
बीजेपी पर जन सुराज कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगा है। जन सुराज के नेताओं का दावा है कि बीजेपी समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:01 AM, 30-Jul-2026
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से हर बूथ पर नजर
बांकीपुर विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अपने कार्यालय में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया है। यहां तैनात अधिकारी हर बूथ की लगातार निगरानी कर रहे हैं। कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।08:29 AM, 30-Jul-2026
Election Day : नकदी और शराब-हथियार के लिए हर वाहन की जांच
पटना में बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, लेकिन दीघा, कुम्हरार, दानापुर विधानसभा क्षेत्रों में भी वाहनों की जांच हो रही है। कोई वाहन बांकीपुर की ओर नकदी, शराब, हथियार आदि लेकर तो नहीं आ रहा, इसकी सघन जांच हो रही है। बांकीपुर सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान के बाद शाम में ईवीएम और वीवीपैट के साथ मतदानकर्मी एएन कॉलेज के स्ट्रांग रूम जाएंगे। उस ओर वाहनों की जांच शाम तक और तेज हो जाएगी। आम आवाजाही के लिए शाम में वह रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।07:59 AM, 30-Jul-2026
Bankipur Election Live: बांकीपुर उपचुनाव के बीच भाजपा ने जनसुराज पर क्या आरोप लगाया
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मतदान के दौरान सख्त सत्यापन की मांग की है। भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कुछ प्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।07:44 AM, 30-Jul-2026