फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana Trailer: डबल रोल में दिखे रणबीर, ‘रामायण’ के ट्रेलर में मिली रकुलप्रीत से लेकर अरुण गोविल तक की झलक

Thu, 30 Jul 2026 12:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

Ramayana Movie Star Cast : आज रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। फैंस ट्रेलर देखकर फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। इस ट्रेलर में अरुण गोविल से लेकर रकुल प्रीत, विवेक ओबेरॉय जैसे कई कलाकार नजर आए। जानिए, कौन सा कलाकार फिल्म में किस किरदार में नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal
'रामायण' के ट्रेलर में नजर आए चर्चित कलाकार - फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana

जब-जब ‘रामायण’ की कहानी छोटे या बड़े पर्दे पर आई है, तो कई कलाकारों को प्रसिद्धि के शिखर तक जाने का अवसर इस महागाथा ने दिया है। आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में चर्चित कलाकार कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यहां जानिए, उन कलाकारों और उनके किरदारों से जुड़ी जानकारी- 

Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal
'रामायण' में राम और परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana

रणबीर कपूर राम के अलावा निभाएंगे एक अन्य भूमिका 

भगवान राम की महिमा, अमर गाथा को पर्दे पर रणबीर कपूर जीवंत करेंगे। वह इस फिल्म में भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ट्रेलर में राम के अलावा परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आए हैं।

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं

  • सीता माता की भूमिका में दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी हैं।
  • भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में अपने अभिनय का डंका बजा चुके रवि दुबे हैं। 
  • रावण की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश हैं, ट्रेलर में उनका अंदाज, लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। 
  • हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिली है।
     
Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal
'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय के किरदारों का गहरा नाता 

‘रामायण’ के ट्रेलर में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लंकापति नरेश रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका में नजर आईं। वहीं बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह ‘रामायण’ फिल्म में विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं। विद्युतजिह्वा, शूर्पणखा का पति था। फिल्म में यह दोनों किरदार ही कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal
'रामायण' फिल्म में अरुण गोविल भी आएंगे नजर - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana

टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल भी बने ‘रामायण’ का हिस्सा

अरुण गोविल एक कलाकार नहीं है, एक पूरी पीढ़ी उनमें भगवान राम की छवि देखती है। रामानंद सागर के चर्चित सीरियल ‘रामायण’ में उन्होंने ही भगवान राम की भूमिका निभाई थी। अब वह बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। राम से बिछड़ने की पीड़ा को इस बार वह बड़े पर्दे पर वह दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Ramayana Trailer Ranbir Kapoor In Double Role To Rakul Preet Arun Govil And Other Actors Characters Reveal
'रामायण' फिल् में लारा दत्ता और शीबा चड्ढा - फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana

लारा दत्ता और शीबा चड्ढा निभाएंगी अहम किरदार 
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में बॉलीवुड में कई वर्षों से अभिनय कर रही हैं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा भी नजर आईं। लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेयी और भगवान राम की सौतेली मां की भूमिका में हैं। उनके ही वचन के कारण राम को वनवास दिया गया था। वहीं शीबा चड्ढा ने दासी मंथरा का रोल किया है, वह कैकेयी की दासी थीं। मंथरा के भड़काने पर ही कैकेयी ने अपने बेटे भरत के लिए अयोध्या का राज मांगा था और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed