फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra steps out with Nick Jonas and Mahesh Babu in Hyderabad amid Varanasi shoot

'वाराणसी' की शूटिंग के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निकाला वक्त, इस काम के लिए पति और साथी कलाकार के साथ निकलीं बाहर

Thu, 30 Jul 2026 12:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 30 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'वाराणसी' की शूटिंग के बीच अपने लिए थोड़ा सा वक्त निकाला है। वह अपने पति और अपने साथी कलाकार के साथ नजर आईं हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra steps out with Nick Jonas and Mahesh Babu in Hyderabad amid Varanasi shoot
प्रियंका, निक, महेश - फोटो : इंस्टाग्राम@amb_cinemas

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा अभी हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती भी हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच, प्रियंका अपने पति निक और अपने को-स्टार महेश बाबू के साथ मूवी नाइट के लिए बाहर आईं।
विज्ञापन


पोस्ट में क्या है?
निक जोनस और महेश बाबू के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने साथी कलाकार महेश बाबू और पति निक जोनस के साथ एक सिनेमाघर के बाहर पोज देते हुए दिख रही हैं। प्रियंका ने आइवरी रंग का स्लीवलेस ड्रेस पहना है। उन्होंने ओवरसाइज सनग्लासेस और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया है। निक ने सफेद वेस्ट के ऊपर टेक्सचर शर्ट पहनी। वहीं महेश बाबू कैजुअल लुक में थे।
विज्ञापन

Priyanka Chopra steps out with Nick Jonas and Mahesh Babu in Hyderabad amid Varanasi shoot
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कैप्शन में क्या है?
एक्स पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया 'एएमबी सिनेमाज में सितारों से भरी शाम। ग्लोबल सुपरस्टार महेश बाबू, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक यादगार मूवी नाइट के लिए अपनी मौजूदगी से हमें सम्मानित किया। आप सभी की मेजबानी करके खुशी हुई। जल्द ही फिर मिलेंगे।'

Priyanka Chopra steps out with Nick Jonas and Mahesh Babu in Hyderabad amid Varanasi shoot
निक जोनस - फोटो : एक्स
14 महीनों से कर रही हैं काम
जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, प्रियंका ने हाल ही में बताया कि वह लगभग 14 महीनों से 'वाराणसी' पर काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बारे में बताते हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म के लिए उन्हें खुद फोन किया था।
विज्ञापन

Priyanka Chopra steps out with Nick Jonas and Mahesh Babu in Hyderabad amid Varanasi shoot
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : X
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 1200 से 1400 करोड़ रुपये के बीच है।

View this post on Instagram

A post shared by AMB Cinemas (@amb_cinemas)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed