{"_id":"6a785fe5ee4a0c68550f224e","slug":"video-felicitation-ceremony-for-bjp-state-president-dr-archana-gupta-held-in-bhiwani-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की जीत पर खुशी मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की जीत पर खुशी मनाई गई
भिवानी। शकुंतला गार्डन में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अर्चना गुप्ता व किरण चौधरी के निशाने पर कांग्रेस रही। दोनों ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में काम हुआ होता तो अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हरियाणा करता।
इस दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व सांसद किरण चौधरी, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, विधायक घनश्याम सर्राफ व कपूर वाल्मीकि मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने अर्चना गुप्ता को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किये तो गुप्ता ने भी बॉक्सिंग के पंच चला कर सभी कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यानी सम्मान समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता बॉक्सरों की जीत पर अलग अंदाज में खुशी मनाई गई। अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुजरात जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा में खड़ा होगा तो मेजबानी हरियाणा कर लेगा, हरियाणा को मना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस व इनेलो की सरकारें रही, भाजपा को तो 12 साल ही सत्ता में आते हुए हैं, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में समय लगता है। उन्होंने कमियों के सवाल पर कहा कि ये सवाल उठाने वाली कांग्रेस व इनेलो से पुछो, इतने सालों तक ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं की कि हरियाणा कॉमनवेल्थ की मेजबानी कर पाता। अंत में कहा कि कहीं स्टेडियम या खेल मैदान में कमियां हैं तो उनको दूर किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।