Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
BJP State President Dr. Archana Gupta arrived in Hansi and targeted the Congress and AAP over the students' agitation.
{"_id":"6a77ef7af7a655015204357e","slug":"video-bjp-state-president-dr-archana-gupta-arrived-in-hansi-and-targeted-the-congress-and-aap-over-the-students-agitation-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना
भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हांसी दौरे के दौरान जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में देश के युवा शामिल नहीं थे, बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत अराजकता फैलाने वाले लोग शामिल हुए थे।डॉ. अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि उस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हुए थे और आंदोलन के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की गई।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और प्रत्येक नागरिक को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर अपनी मांग रखने और सरकार के समक्ष उसे उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन के दौरान हिंसा और अराजकता स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, आगजनी की गई और महिला पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जिस तरह की भाषा और व्यवहार देखने को मिला, वह लोकतांत्रिक आंदोलन की मर्यादा के अनुरूप नहीं था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन में विदेशी ताकतों के सहयोग का भी आरोप लगाया और कहा कि वहां अलग-अलग तरह की विदेशी वस्तुएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध होने के सवाल उठे हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।
डॉ. गुप्ता ने यह भी दावा किया कि आंदोलन के दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई और एक पुलिस अधिकारी की आंख चली गई। हालांकि, महिला कांस्टेबल की मौत से जुड़ा दावा दिल्ली पुलिस पहले ही गलत बता चुकी है। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के सवाल पर विदेश मंत्रालय भी कह चुका है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि युवाओं की मांगों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की मांगों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा भारत का भविष्य है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की जो भी जायज मांगें होंगी, सरकार उन्हें गंभीरता से सुनेगी और लोकतांत्रिक तरीके से उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखें और लोकतांत्रिक आंदोलन की मर्यादा बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।