{"_id":"6a780a8616e8bbe9ee08469c","slug":"video-lkhanauu-ma-kakara-shahatha-mathara-ma-karatakaraya-ka-jayaghashha-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में काकोरी शहीद मंदिर में क्रांतिकारियों का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में काकोरी शहीद मंदिर में क्रांतिकारियों का जयघोष
लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को काकोरी स्थित शहीद मंदिर परिसर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शहीदों को नमन करेंगे।
समारोह को लेकर काकोरी शहीद मंदिर परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल है। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। बच्चों में देशभक्ति का खासा उत्साह नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों की वीरगाथा और उनके बलिदान को याद किया जाएगा। शहीद मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उन ऐतिहासिक घटनाओं में शामिल है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन को नई धार दी थी। शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन के जरिए अमर शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।