{"_id":"6a77f994f7c86229130bdc2e","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-launched-the-state-level-half-marathon-and-the-har-ghar-tiranga-campaign-from-narnaul-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार सुबह नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन, 'हर घर तिरंगा' और वंदे मातरम् महाअभियान का शुभारंभ करते हुए धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सुबह से ही युवाओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलाभर से पहुंचे हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सांसद धर्मवीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बता दे कि मैराथन के लिए 67,856 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 64,931 धावक 5 किलोमीटर और 2,925 धावक 10 किलोमीटर दौड़ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देगा। पूरे मार्ग पर पेयजल, ग्लूकोज, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।