{"_id":"6a78638323dc38c3a80019aa","slug":"video-adulteration-of-food-items-in-agra-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया
मुनाफाखोर मसालों से लेकर सरसों के तेल और नमकीन में भी मिलावट कर रहे हैं। मसालों में डंठल और सिंथेटिक रंग तो सरसों और वनस्पति तेल में राइसब्रान, आर्जिमोन के बीजों के तेल की मिलावट पकड़ी जा चुकी है। यहां तक कि पैक्ड पानी भी पीने लायक नहीं निकला है। खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। रिपोर्ट में मिलावट का खेल सामने आया। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की जांच में रिपोर्ट के अनुसार बताया कि सरसों के तेल के 42 नमूनों में 12 नमूने फेल मिले, जिनमें 11 में मिलावट पाई गई। इनमें पाम ऑयल, राइस ब्रान ऑयल, आर्जिमोन के बीजों के तेल की मिलावट पाई गई। दाल और नमकीन भी घटिया पाए गए, इनमें घुन (कीड़े) मिले। दाल के 57 की जांच में 11 नमूने फेल मिले। इसमें 10 में दाल घटिया पाई गई। एक में कीड़े मिले। मसालों की बात करें तो 25 की जांच में पांच नमूने फेल मिले। इनमें मिर्च-धनिया में डंठल और सिंथेटिक रंग पाया गया। पानी की गुणवत्ता भी खराब मिली। पैक्ड पानी के 13 में से 6 के नमूने फेल पाए गए। इन सभी के विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. नंदन सिंह का कहना है कि मिलावटी और घटिया सामग्री बीमारियों की बड़ी वजह बन रही है। इससे पेट में अल्सर, अपच और फूड पॉयजनिंग का खतरा सबसे ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।