{"_id":"6a78149b7d6f6b3b270a4632","slug":"video-women-celebrated-the-teej-festival-with-great-enthusiasm-at-moga-nature-park-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के नेचर पार्क में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के नेचर पार्क में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार
सावन के महीने में तीज का त्योहार पूरे पंजाब में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पंजाब की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर प्रदान करता है। इसी कड़ी में Anti Corruption Awareness Org. Punjab की ओर से मोगा के नेचर पार्क में 21वां तीज मेला आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया और तीज का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजकर गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत किया। ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और तीज के गीत गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा माहौल रंग-बिरंगा और खुशनुमा बन गया। आयोजकों ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में तीज जैसे पारंपरिक त्योहार धीरे-धीरे हमारी दिनचर्या से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी पंजाबी संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।तीज मेले के दौरान महिलाओं ने झूले झूलने, पारंपरिक गीत गाने और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम ने पंजाबी संस्कृति और आपसी भाईचारे की खूबसूरत झलक पेश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।