{"_id":"6a7863ab2c23ce222d09eb70","slug":"video-sant-ravidas-kalash-vandan-yatra-dagoh-nadaun-anurag-thakur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sant Ravidas Jayanti: 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का समापन, अनुराग बोले- हर कोने तक पहुंचाएंगे संत रविदास के विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Ravidas Jayanti: 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का समापन, अनुराग बोले- हर कोने तक पहुंचाएंगे संत रविदास के विचार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:55 PM IST
Link Copied
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू हुई करीब 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के ढगोह में समारोह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, संत समाज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं जाति और पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी सात महीनों तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कलश वंदन यात्रा ने करीब 750 किलोमीटर की दूरी तय की है। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और समाज हित की भावना को मजबूत करना है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि काशी से शुरू हुए समरसता संकल्प अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान के पांच चरणों में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। पंजाब, जालंधर और हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में भी आयोजन किए जाएंगे। अभियान के अंतिम चरण में छात्र संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संत रविदास जी के जीवन और विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश कुमारी, प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।