Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Indefinite hunger strike by the rights-holding *Bajigars* of the Omkareshwar Temple ends; BKTC Chairman offers them juice
{"_id":"6a781632901deb38f305b1ab","slug":"video-indefinite-hunger-strike-by-the-rights-holding-bajigars-of-the-omkareshwar-temple-ends-bktc-chairman-offers-them-juice-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओंकारेश्वर मंदिर के हक-हकूकधारी बाजीगरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म, बीकेटीसी अध्यक्ष ने पिलाया जूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओंकारेश्वर मंदिर के हक-हकूकधारी बाजीगरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म, बीकेटीसी अध्यक्ष ने पिलाया जूस
ऊखीमठ। ओंकारेश्वर मंदिर के हक-हकूकधारी बाजीगरों की वर्षों पुरानी नियुक्ति संबंधी मांग को लेकर मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को खत्म हो गई है। भूख हड़ताल के दूसरे दिन देर रात को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने ओंकारेश्वर मंदिर में बाजीगरों से वार्ता की और मांग के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बाजीगरो को जूस पिला कर उनका आमरण अनशन खत्म कराया। बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी छह सितम्बर को बोर्ड बैठक होनी है जिसमें बाजीगरों की मांग का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में एक कक्ष बाजीगरों को आंवटित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा गत वर्ष मद्ममहेश्वर की डोली प्रस्थान में डूटी केे दौरान जिस बाजगीर सुरेंद्र की मौत हुई थी उनके परिवार को एक माह में मंदिर समिति से सहायता दी जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।