{"_id":"6a7863a48584ca5ed40be7ed","slug":"video-police-busted-fake-call-center-in-agra-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में फर्जी काॅल सेंटर पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड की नाैकरी के नाम पर हो रही थी ठगी; दो युवती समेत चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में फर्जी काॅल सेंटर पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड की नाैकरी के नाम पर हो रही थी ठगी; दो युवती समेत चार पकड़े
हेलो! क्या आप बेरोजगार हैं और आठ घंटे के लिए कोई भी नौकरी करने को तैयार हैं...इस तरह के लुभावने विज्ञापन देकर युवक और युवतियां फर्जी कॉल सेंटर से ठगी कर रहे थे। सूचना पर साइबर क्राइम सेल ने दो युवक और दो युवतियों को ताजगंज से गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में सिम और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। ताजगंज के बसई क्षेत्र स्थित आरके पुरम में कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से कॉल सेंटर संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान ग्राम घनघनवा, थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर और ग्राम कड़ींगा, थाना मुफस्सिल, छपरा बिहार निवासी दो युवक तथा गोबर चौकी, थाना ताजगंज आगरा और कोसीकलां, मथुरा निवासी दो युवतियां मिलीं। जांच में पता चला कि युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर नौकरी के आकर्षक विज्ञापन डालकर दूसरे प्रदेशों के बेरोजगार युवाओं को संपर्क में लेते थे। इसके बाद कॉल और मैसेज के जरिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग बहानों से रुपये लेकर संपर्क बंद कर देते थे। एडीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि फ्लैट मालिक को गलत गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। फ्लैट से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।