Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
children with special needs won Minister heart with handmade gifts on his birthday in Noida
{"_id":"6a785bcb60f36fa887002d9d","slug":"video-children-with-special-needs-won-minister-heart-with-handmade-gifts-on-his-birthday-in-noida-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में जन्मदिन पर विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफों से मंत्री का दिल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में जन्मदिन पर विशेष बच्चों ने हाथों से बनाए तोहफों से मंत्री का दिल जीता
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:21 PM IST
नोएडा सेक्टर 70 फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बीएल वर्मा के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अपने हाथों से बनाए उपहार भेंट किए। बच्चों ने मंत्री को लिपपैन आर्ट, हाथ से तैयार सुंदर फूल, हैंडवॉश और एक विशेष मैगजीन भेंट की। हर उपहार में बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। बच्चों के साथ उनके अभिभावक और फाउंडेशन की टीम भी मौजूद रही। फाउंडेशन की टीम और डाक्टर महिपाल सिंह ने कहा कि बीएल वर्मा का दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके मार्गदर्शन से हमें सेवा के क्षेत्र में नई दिशा मिलती है। मंत्री बीएल वर्मा ने सभी बच्चों को गले लगाया और पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा इस प्रकार के प्रयास ही समाज को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाते हैं। इन बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता काबिले-तारीफ है। मेरा आशीर्वाद इनके उज्ज्वल भविष्य के साथ है। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और गर्व से भरा रहा फस्ट रिहैबवन फाउंडेशन के बच्चों को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अपने घर बुलाया और उनके साथ काफी समय बिताया बच्चों के साथ भोजन भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।