Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Demand raised at the Chaupal event to further accelerate development in Tosham bhiwani in mera gaon meri shaan programme
{"_id":"6a78641732d6cc67f2044a53","slug":"video-demand-raised-at-the-chaupal-event-to-further-accelerate-development-in-tosham-bhiwani-in-mera-gaon-meri-shaan-programme-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में उठी तोशाम में विकास को और गति देने की मांग, बार एसोसिएशन, सरपंचों, व्यापारियों ने की कई मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: चौपाल कार्यक्रम में उठी तोशाम में विकास को और गति देने की मांग, बार एसोसिएशन, सरपंचों, व्यापारियों ने की कई मुद्दों पर चर्चा
तोशाम के पंचायत भवन में रविवार को अमर उजाला की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर तोशाम बार एसोसिएशन, ग्राम पंचायत तोशाम के पंचों और व्यापारियों एवं दुकानदारों ने तोशाम के विकास को और अधिक गति देने की पुरजोर मांग उठाई। चौपाल में मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि तोशाम को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने की तरफ ध्यान दिया जाए। इसके अलावा तोशाम को जाम से मुक्ति, ठप सीवर से निजात दिलाने के साथ-साथ शहर के बाजारों में सफाई व्यवस्था भी बेहतर की जाए।
मुंगीपा नगरी तोशाम में ग्राम सचिवालय (पंचायत घर) में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजेश तंवर ने की। कार्यक्रम में तोशाम बार के अध्यक्ष एडवोकेट मंदीप कांटिया, सामाजिक कुप्रभा निषेध अभियान कमेटी के चेयरमैन कुलवीर धायल, अनिल गर्ग, बिजेंद्र बंसल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार पंच, संजय नाफरिया पंच, विजय पंच प्रतिनिधि, कर्मबीर पंच, लखन पंच प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुंगीपा नगरी तोशाम में जनसंख्या और मतदाता के मुकाबले बाहर से आकर यहां रहने वाले लोगों की आबादी अधिक है। इसकी वजह यहां खनन का कारोबार से जुड़ा रोजगार माना जा रहा है। हालांकि गांव के विकास कार्यों के लिए जनसंख्या और मतदाता के हिसाब से ही विकास का बजट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के पास अपनी आय का स्थायी स्त्रोत भी है, ऐसे में तोशाम की पंचायत अमीर पंचायतों में शुमार है। कस्बा वासियों का तर्क है कि गांव की संपदा और संसाधनों के लिहाज से इसके पिछड़पन को दूर करने के लिए तेजी से विकास कराना होगा। हालांकि ग्राम पंचायत के काफी बड़े काम फिलहाल चल रहे हैं, जिनके पूरा होने पर कस्बे का अभूतपूर्व विकास भी नजर आने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।