Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Water floods 80 acres in Rohtak after Drain No. 8 breaches; MLA questions administration as the city gets submerged.
{"_id":"6a7816b842c300f8430128ff","slug":"video-water-floods-80-acres-in-rohtak-after-drain-no-8-breaches-mla-questions-administration-as-the-city-gets-submerged-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में ड्रेन नंबर-8 टूटने से 80 एकड़ में भरा पानी, शहर के जलमग्न होने पर विधायक ने प्रशासन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में ड्रेन नंबर-8 टूटने से 80 एकड़ में भरा पानी, शहर के जलमग्न होने पर विधायक ने प्रशासन पर उठाए सवाल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:27 AM IST
Link Copied
कलानौर क्षेत्र के बसाना गांव की सीमा से लगती ड्रेन नंबर-8 रविवार तड़के करीब 6 बजे टूट गई। ड्रेन टूटने से आसपास की करीब 70 से 80 एकड़ कृषि भूमि में पानी भर गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल ने बताया कि अधिक पानी के दबाव और अनधिकृत पंप सेट चलने की वजह से ड्रेन का किनारा टूटा है।
विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे तक ड्रेन के टूटे हुए हिस्से पर मिट्टी डालकर उसे दुरुस्त कर दिया। गनीमत रही कि इस समय धान की रोपाई ही हुई है। इसलिए फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उधर, शनिवार को जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी।
जिले में औसत 108.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अकेले रोहतक शहर में 126 मिमी पानी बरसा। जलभराव के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए। विधायक भारत भूषण बत्रा ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बारिश का संकट नहीं है।
हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने और बड़े दावों के बावजूद शहर के वही इलाके दोबारा डूबते हैं। उन्होंने कहा, "अगर पहली बारिश में ही यह हाल है तो लगातार बारिश में शहर का क्या होगा। रोहतक की यह अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।