{"_id":"69da1c2d6dc3ada9c80a342d","slug":"advanced-agriculture-festival-begins-in-raisen-rajnath-says-if-farmers-are-strong-the-country-will-be-strong-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव शुरू: आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, राजनाथ बोले-किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव शुरू: आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन, राजनाथ बोले-किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा
Sat, 11 Apr 2026 03:32 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:32 PM IST
सार
रायसेन में शुरू हुए उन्नत कृषि महोत्सव में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें हजारों किसान शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
कृषि उन्नत महोत्सव में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम यादव प्रदर्शनी का अवलोकन करते
- फोटो : अमर उजाला
किसान वर्ष में खेती को उद्योग से भी जोड़ रहें: सीएम मोहन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान बराबर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। खेती-किसानी को उद्योग से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है और सरकार किसानों को हर संभव सहायता दे रही है। महोत्सव की खास बात यह है कि इसे केवल भाषण कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रशिक्षण और सीखने का मंच बनाया गया है। यहां लगभग 20 तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बागवानी, ड्रोन तकनीक, मृदा परीक्षण, आधुनिक कृषि उपकरण और बाजार से जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञ किसानों को जानकारी दे रहे हैं। करीब 4000 किसानों ने इन सत्रों के लिए पंजीकरण कराया है।
ये भी पढ़ें- 'वंदे मातरम' पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों के इनकार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव हमलावर, जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफा

उन्नत कृषि महोत्व में पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पशुपालन-बागवानी से एक एकड़ में दो लाख की कमाई: शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रायसेन की धरती पर यह आयोजन किसी रैली से ज्यादा ज्ञान और विज्ञान का संगम है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ इंटीग्रेटेड फार्मिंग अपनाने की अपील की। उनके अनुसार, एक एकड़ जमीन पर फसल, पशुपालन और बागवानी को मिलाकर किसान सालाना दो लाख रुपये तक कमा सकता है। उन्होंने बताया कि रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास के लिए विशेष कृषि रोडमैप तैयार किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों को हॉर्टिकल्चर और दलहन हब बनाया जाएगा। किसानों को मछली पालन, पशुपालन के साथ ही फूल-फल, सब्जियों की खेती के साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सिंहस्थ 2028: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन में बनेगा 800 मीटर का स्काईवॉक, 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों को लाइव प्रदर्शन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने प्रदर्शन का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में कॉर्न कटर मशीन, ड्रोन, माइक्रो इरिगेशन सिस्टम, सोलर पंप और पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर सभी समाधान मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान मृदा/eFARM मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जिससे किसान अपनी जमीन की जांच कर सही मात्रा में उर्वरक का उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा, किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ भी वितरित किए गए। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव किसानों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और अधिक आय के अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।