फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 5 new airports to be built in Madhya Pradesh; Singrauli to get air connectivity in the first phase.

MP News:मध्य प्रदेश में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, पहले चरण में सिंगरौली को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी

Sun, 09 Aug 2026 10:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 09 Aug 2026 10:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सिंगरौली समेत पांच नए एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश की 10 एयरस्ट्रिप्स को एयरपोर्ट में बदलने के प्रस्ताव पर सहयोग का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
MP News: 5 new airports to be built in Madhya Pradesh; Singrauli to get air connectivity in the first phase.
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री विमानन मंत्री ने प्रदेश के विमानन विभाग की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पांच नए एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट के लिए पूरी मदद करेगी। पहले चरण में सिंगरौली समेत पांच स्थानों पर एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रदेश में एयरपोर्ट निर्माण और हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उज्जैन और शिवपुरी के एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MP News: रबी सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली, सीएम बोले-लाडली बहनाओं को राशि जल्द मिलेगी
विज्ञापन


सिंगरौली में सबसे पहले एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की 10 एयरस्ट्रिप्स को एयरपोर्ट में बदलने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा। इनमें सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं। पहले चरण में पांच एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और इनमें सबसे पहले भोपाल से सबसे दूर नगर निगम क्षेत्र सिंगरौली में एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल आठ एयरपोर्ट तैयार हैं। इसके अलावा उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश को एक साथ चार नई उड़ानों की सौगात, पटना-कोलकाता सीधे जुड़े, सीएम बोले- जल्द शारजाह भी जुड़ेगा

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन एयरपोर्ट पर जोर
केंद्रीय मंत्री नायडू ने उज्जैन एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी पर्यावरणीय मंजूरियां 10 अक्टूबर 2026 तक हासिल कर ली जाएं। सिंहस्थ-2028 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। ऐसे में एयरपोर्ट से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शिवपुरी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए नई साइट जल्द तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 


ये भी पढ़ें-  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: बारिश में बुलेट पर निकले सीएम, बच्चों से बोले- भीग जाओगे; बच्चे बोले-बारिश पसंद है

170 से ज्यादा गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस से मिली मदद
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह सेवा शुरू होने के बाद अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक इनमें 99 प्रतिशत मरीजों की जान बचाने में सफलता मिली है। आयुष्मान कार्डधारियों के लिए यह सेवा निशुल्क उपलब्ध है। गंभीर मरीजों को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से जरूरत के अनुसार बड़े अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने इस सेवा की सराहना करते हुए इसे दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बताया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: दतिया भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर 2028 का दांव, तिवारी-पिरोनिया के नाम पर मंथन

2036 तक जारी रहेगी उड़ान योजना
केंद्रीय मंत्री नायडू ने बताया कि केंद्र सरकार की 'उड़ान' योजना का विस्तार अब वर्ष 2036 तक कर दिया गया है। अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी योजना के तहत मध्यप्रदेश में भी प्रस्तावित एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मेडिकल फैकल्टी इंटरव्यू में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

छह महीने में 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की हवाई यात्रा
विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पिछले छह महीने में मध्यप्रदेश के 50 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई सेवाओं का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में बढ़ती एयर कनेक्टिविटी के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है। प्रदेश में पीएमश्री वायु पर्यटन सेवा, पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा और पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही हैं। पिछले महीने इंदौर से अबूधाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू हुई है। रविवार से प्रदेश में चार नई सीधी हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed