{"_id":"6999904b42aefc32fb05a853","slug":"video-bjp-protests-against-congress-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाजपा ने जलाया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: भाजपा ने जलाया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला
नई दिल्ली में चल रहे एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने केे विरोध में भाजपाइयों ने शनिवार सुबह देवीलाल लाल पर एकत्रित होंगे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस पार्टी को बैन करने की मांग उठाई।
भाजपा पदाधिकारी का आरोप है कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन गलत था। राहुल गांधी के दिशा- निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस तरह के विरोध से कांग्रेसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नीचा दिखाने का काम किया है। उन्होंने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं की गतिविधियां राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि इससे पहले भी राहुल गांधी के बयानों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी देश को गलत तरीके से प्रस्तुत करती रही है। भाजपा पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि देश के खिलाफ काम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और कांग्रेस पार्टी की भूमिका की जांच की जाए। इस दौरान भाजपा नेता माईराम कौशिक, देवेंद्र कौशिक, ललित बतरा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीन दहिया, नीरज ठरू, निवर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पूर्व नप पार्षद रविंद्र दिलावर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।