सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Accused Befriends Minor on Instagram, Commits Heinous Act in Hotel; Victim Dies After Consuming Abortion Pills

Burhanpur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आरोपी ने होटल में की दरिंदगी, पीड़िता को गर्भपात की गोलियां खिलाकर ली जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Burhanpur News: बुरहानपुर में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती नाबालिग किशोरी के लिए जानलेवा साबित हुई। आरोपी युवक ने शोषण और जबरन गर्भपात के बाद उसकी जान ले ली, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Accused Befriends Minor on Instagram, Commits Heinous Act in Hotel; Victim Dies After Consuming Abortion Pills
मुख्य आरोपी गणेश चौधरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुरहानपुर में नाबालिग किशोरी की जिंदगी इंस्टाग्राम की एक चैट से शुरू हुई दोस्ती के कारण खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई। गणपति थाना में हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी युवक ने किशोरी के साथ होटल में बार-बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां जबरन खिलाईं और अंततः इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी गणेश चौधरी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Trending Videos


होटल में ले जाकर आरोपी ने कई बार किया गंदा काम
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर गणेश चौधरी से जुड़ी थी। शुरू में सामान्य बातचीत थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने उसे फुसलाकर कई बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। संबंधों के चलते किशोरी गर्भवती हो गई। जब लड़की ने गर्भ की जानकारी दी तो आरोपी घबरा गया और उसने गर्भपात की गोलियां खिला दीं। गोलियां खाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गंभीर धाराओं में दर्ज होगा मामला
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने गलत फायदा उठाया। नाबालिग के गर्भवती होने पर गर्भपात की दवाएं खिलाकर उसकी जान ले ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, हत्या और संबंधित धाराओं में सख्त मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेडिकल स्टोर से गोलियां खरीदने वाले व्यक्ति की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- एमपी में शिकारियों की क्रूरता: बिजली लाइन से बुना था बाघिन के शिकार का जाल, पांच आरोपी पकडे़ गए; खुलेंगे राज

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई इस मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी रखता है तो वह तुरंत थाने में संपर्क करे। यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है बल्कि समाज के लिए चेतावनी भी है। इंटरनेट की दुनिया में दोस्ती का चेहरा कितना भयानक हो सकता है। नाबालिग की मौत के बाद परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed