Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Arrested In Meenakshi Bridge Car Accident Case

अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार तांडव दुर्घटना में रिटायर दरोगा का पुत्र गिरफ्तार, एक साथी भी दबोचा

Mon, 09 Nov 2026 11:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

छोटी दिपावली की रात अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं।

विज्ञापन
Two Arrested In Meenakshi Bridge Car Accident Case
गिरफ्तार दो आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन पुलिस ने मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार तांडव दुर्घटना से संबंधित मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र सिविल लाइन से की गई। पुलिस को 7 नवंबर को मीनाक्षी पुल पर हुई एक दुर्घटना की तहरीर मिली थी। इसके आधार पर मामला पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिटायर दरोगा  गुरेश बाबू का बेटा अमित है। वह ग्राम नगला नथा, थाना मिरहची, जनपद एटा का निवासी है। दूसरा अभियुक्त प्रेमपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह है। वह रामघाट रोड स्थित जावेद गैस गोदाम, सर्वोदय नगर का रहने वाला है। उसका पता तालसपुर कलां, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार का तांडव, महिला पुल से नीचे गिरी, बेटी ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

यह हुई थी दुर्घटना
छोटी दिपावली की रात अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं। अनियंत्रित कार सामने से आता देख स्कूटी चालक बेटी कूद गई जबकि उसकी मां पुल से नीचे जा गिरीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed