{"_id":"69999020ff33b4646f00acda","slug":"video-amatha-ma-eka-sal-ma-15-bra-ka-shakayata-fara-bha-naha-haii-sanavaii-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में एक साल में 15 बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में एक साल में 15 बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
एक साल में 15 बार शिकायत की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पड़ोसी ने नाली संग रास्ता बंद कर दिया है। तहसील, थाना, पोर्टल आदि के माध्यम से लगातार अफसरों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई, बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को अमेठी में गौरीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. को अपनी फरियाद सुनाते हुए रानीपुर हरदों गांव निवासी नजरून निशा ने कही।
वहीं अमेठी में सीडीओ वीरभानु सिंह, मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता और तिलोई एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी ने शिकायतों की सुनवाई की। गौरीगंज के भटगवां निवासी मोना मिश्र ने बताया कि पड़ोसी उनकी भूमि पर जबरन निर्माण कर रहे हैं। लगातार थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि यहां पर डीएम को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया है।
नगर पालिका गौरीगंज निवासी चंद्रकेश ने बताया कि सैठा रेलवे क्रासिंग से रेलवे काॅलोनी होते हुए करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सार्वजनिक रास्ता है। इस समय इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण राहगीरों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मदार उदासीन बने हुए है।
नंदा का पुरवा निवासी धन्नू देवी ने बताया कि उनका घरेलू बिजली बिल पांच माह का 18 हजार रुपये आ गया है। लगातार वह एसडीओ और एक्सईएन कार्यालय का चक्कर काटर रही हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि घर में सिर्फ बल्ब जलता है। मीटर रीडर घर जाते नहीं मनमाना बिजली बिल भेज दिया जाता है। कहा कि डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया तो उन्होंने मौके पर 18 हजार रुपये से बिजली बिल घटाकर नौ हजार रुपये जमा करने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।