फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Haven't received share in the property for two years.

Amethi News: दो साल से नहीं मिला संपत्ति में हिस्सा

Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Haven't received share in the property for two years.
. मुंशीगंज में फरियादियों की ​शिकायत सुनती नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक। संवाद
अमेठी सिटी। सोरांव के तिवारी का पुरवा निवासी कृष्ण कुमार दो साल से पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को वह मुंशीगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में फिर शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी संपत्ति में हिस्सा नहीं मिला। नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने भूमि विवाद, कब्जा, मेड़बंदी और रास्ते से जुड़ी शिकायतें सुनीं। निस्तारण के लिए टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए। कई फरियादियों ने बताया कि पहले भी शिकायत कर चुके हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


भेटुआ के गौरिकपुर पंधौली गांव में जलभराव की शिकायत लेकर घनश्याम तिवारी, गणेश मणि तिवारी, उदय भान तिवारी, बद्री प्रसाद कोरी, अखिलेश कुमार बौद्ध, राम फेर कोरी, दिनेश कुमार तिवारी और राम करन समेत ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से नालियां बंद होने के कारण आठ घरों में पानी घुस गया है। जलनिकासी नहीं होने से आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैनामा के चार साल बाद भी नहीं मिला कब्जा
बाजारशुकुल। किशनी गांव निवासी शाहजहां ने बताया कि चार साल पहले रामनरेश से जमीन का बैनामा कराया था। जमीन खतौनी में उनके नाम दर्ज है, फिर भी कब्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से जांच कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना राम लखन वर्मा ने बताया कि पुलिस और राजस्व टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed