फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rising prices have increased people's difficulties.

Amethi News: महंगाई से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 09 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rising prices have increased people's difficulties.
 कार्यक्रम को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष। स्रोत : पार्टी
संग्रामपुर। किसानों की खाद समस्या, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सपा ने शनिवार को कालिकन धाम परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, वहीं रोजगार की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि महंगाई से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। पेपर लीक से युवाओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार रुपये और स्नातक तक मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों, युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच संवाद कर रही है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीतियों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गुंजन सिंह, शिव प्रताप यादव, राम अभिलाष यादव, राम सिंह यादव, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed