धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में पुलिस जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश का रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। मामले से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ बाकी होने के कारण पुलिस ने पुनः रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तीन दिन का अतिरिक्त समय दे दिया। इस बीच मुख्य आरोपी सुरेंद्र अब भी फरार है और 72 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
एमपी की एक और सोनम: पति से अक्सर लड़ती थी प्रियंका, सामने आया लड़ाई का वीडियो; सुपारी किलर सुरेंद्र अब भी फरार
Dhar chilli trader murder case: धार में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या प्रेम प्रसंग में रची साजिश का परिणाम निकली। पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र फरार है। पुलिस को पूछताछ के लिए तीन दिन का अतिरिक्त रिमांड मिला है।
फरार आरोपी सुरेंद्र की तलाश तेज, गांव में पहुंची पुलिस टीम
जांच के दौरान पुलिस आरोपी कमलेश को राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छण्डावद लेकर पहुंची, जहां फरार आरोपी सुरेंद्र भाटी का निवास है। पूछताछ में कमलेश ने खुलासा किया कि सुरेंद्र महाराष्ट्र में दर्ज हत्या के एक मामले में करीब एक साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब सुरेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और रिमांड अवधि के दौरान उससे जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है।
कर्ज और दोस्ती से शुरू हुई साजिश की कहानी
पुलिस जांच में सामने आया कि कमलेश पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इसी दौरान कुछ माह पहले उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। प्रारंभिक बातचीत के बाद कमलेश ने पुरोहित परिवार के बारे में सुरेंद्र को जानकारी दी और हत्या की योजना में सहयोग करने की बात कही। इस कड़ी में पुलिस अब रिमांड के दौरान साजिश के पूरे ताने-बाने को समझने का प्रयास कर रही है।
पढ़ें- MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश
हत्या को डकैती बताने की कोशिश, जांच में खुला राज
जानकारी के मुताबिक, घटना 7 अप्रैल की आधी रात की है, जब राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेडाचारण में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या हुई। शुरुआत में पत्नी प्रियंका ने परिवार को बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे और हत्या कर आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह डकैती नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच के दौरान प्रियंका और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों ने देवकृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुरेंद्र सिंह भाटी अभी भी फरार है।

कमेंट
कमेंट X