{"_id":"69998e1787a033384f0d1c25","slug":"video-farmers-protest-will-be-held-on-february-24-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: भाकियू अध्यक्ष गुरुनाम चढूनी 24 फरवरी को किसानों के प्रदर्शन में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: भाकियू अध्यक्ष गुरुनाम चढूनी 24 फरवरी को किसानों के प्रदर्शन में होंगे शामिल
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष दलजीत पंघाल ने बताया कि 24 फरवरी को किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरुनाम चढूनी हिसार पहुंच रहे है। किसान क्रांतिमान पार्क एकत्रित होकर लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन पत्र सौंपने जाएंगे। जिसमें 5,000 करोड़ से अधिक के घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग करेंगे।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवैध व संदिग्ध रकबा सत्यापन किया गया। 4,83,897 किसानों की ओर से 28,80,192 एकड़ गैर-बासमती धान पंजीकृत की गई, परंतु कृषि विभाग ने 30,16,285 एकड़ भूमि वेरीफाई कर दी। 1,36,116 एकड़ अधिक है। कई जगह नदी, नाले, अवैध कॉलोनियों, पॉपुलर /गन्ना/अन्य फसलों वाले खेतों को भी धान का रकबा दिखाकर स्थापित किया गया। जो गंभीर जालसाजी है। यह घोटाला सुनियोजित था। अवैध चावल धान की एंट्री, फर्जी गेट पास, जीपीएस कैमरा जांच का अभाव बिना वाहन आए आऊट गोइंग गेट पास काटे गए। गरीबों के लिए निर्धारित पीडीएस चावल का दुरुपयोग अन्य राज्यों से मंगवा कर पीडीएस का चावल सस्ते में शैलरों को बेचा गया।। इस वर्ष बाढ़ के कारण कई जिलों में लाखो एकड़ भूमि की फसल खराब हुई है। इसके बावजूद किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।