{"_id":"699990fa9dfc2f353908bf59","slug":"video-another-woman-arrested-in-child-trafficking-racket-case-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: बच्चा तस्करी मामले में एक और महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: बच्चा तस्करी मामले में एक और महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट किया पेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के व्यापारिक कस्बे संसारपुर टैरेस में पुलिस ने कथित बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद शनिवार को मामले में एक और महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में शुक्रवार को एक महिला व पुरुष की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात दीपक कुमार से हुई, जिसने कथित रूप से बच्चे की व्यवस्था करवाने के नाम पर 23,500 रुपये की मांग की। रोहित कुमार ने शुरुआती तौर पर 10,000 रुपये आरोपी के खाते में जमा करवाए।
बाद में उन्हें ठगी का शक हुआ, जिसके चलते उन्होंने शेष राशि नहीं दी और मामले की शिकायत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार से की। डीएसपी ने इसकी जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी संजय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी 40 वर्षीय दीपक कुमार, निवासी ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान 47 वर्षीय रितु, निवासी बटाला (पंजाब), का नाम भी सामने आया है जो कथित तौर पर बच्चों को आगे बेचने वाले नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। दीपक कुमार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी महिला को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि इस मामले में अन्य लोगों के भी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने के लिए गहन जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।